राष्ट्रवाणी: फूलगोभी-पत्तागोभी की खेती का सही समय, जानें नवंबर में रोपाई का पूरा तरीकाफूलगोभी-पत्तागोभी की खेती का सही समय, एक्सपर्ट ने बताया नवंबर में रोपाई का पूरा तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 05:52 ISTCauliflower and Cabbage Farming Tips: नवंबर के आखिरी दिनों में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए बाजार की तैयारी का मौका है. पछेती फूलगोभी और पत्तागोभी की सही किस्म चुनकर रोपाई करने से फसल जनवरी-फरवरी में तैयार हो सकती है. इस दौरान फसल की गुणवत्ता और बिक्री का समय मुनाफे में अहम भूमिका निभाएगा. सतना. नवंबर का आखिरी हफ्ता किसानों के लिए सब्जियों की पछेती फसल लगाने का अच्छा समय माना जाता है. खासकर फूलगोभी और पत्तागोभी की ऐसी किस्मों की रोपाई इस समय की जा सकती है, जिनकी फसल जनवरी से फरवरी के बीच तैयार होती है. इस समय बाजार में शुरुआती फसलों की आवक कम होने लगती है. ऐसे में पछेती गोभी को बेहतर भाव मिलता है. किसान अगर समय बचाना चाहते हैं, तो बीज से नई नर्सरी तैयार करने के बजाय 25 से 30 दिन की स्वस्थ तैयार पौध लेकर खेत में रोपाई कर सकते हैं. लोकल 18 को जानकारी देते हुए सतना के किसान अंशुमान सिंह ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में सही किस्म, दूरी, सिंचाई और खाद का ध्यान रखा जाए, तो गोभी की फसल से अच्छा उत्पादन और बाजार में बेहतर गुणवत्ता हासिल की जा सकती है. नवंबर के आखिरी सप्ताह में फूलगोभी लगाने के लिए पछेती किस्मों का चुनाव सबसे जरूरी है. किसान पूसा स्नोबॉल के-1, स्नोबॉल-16 के साथ क्षेत्र के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाले हाइब्रिड जैसे माधुरी और गिरिजा की खेती कर सकते हैं. इन किस्मों में ठंड सहने की क्षमता अच्छी होती है और इनकी फसल जनवरी-फरवरी के आसपास बाजार में आ सकती है. इस समय रोपाई के लिए 25 से 30 दिन की स्वस्थ पौध लेना बेहतर रहेगा क्योंकि अब बीज से नर्सरी तैयार करने पर करीब एक महीना और लग जाएगा. मेड़ बनाकर करें फूलगोभी की रोपाई फूलगोभी की रोपाई खेत में मेड़ या उठी हुई क्यारी बनाकर करना फायदेमंद रहता है. इससे पानी का निकास अच्छा रहता है और सर्दी में जड़ों के आसपास ज्यादा पानी जमा होने से होने वाली समस्या कम होती है. पौधे से पौधे की दूरी करीब 45 सेंटीमीटर और लाइन से लाइन की दूरी 45 से 60 सेंटीमीटर रखी जा सकती है. रोपाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें. इसके बाद सर्दी और खेत की नमी को देखते हुए करीब 8 से 12 दिन के अंतर पर पानी दें. पाला पड़ने की आशंका हो, तो शाम के समय हल्की सिंचाई करने से पौधों को तेज ठंड के असर से बचाने में मदद मिल सकती है. फूलगोभी में खाद और बोरॉन का रखें खास ध्यान रोपाई से पहले खेत की आखिरी जुताई के समय अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाना उपयोगी रहता है. इसके साथ मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश दें. नाइट्रोजन को एक साथ देने के बजाय 2 से 3 हिस्सों में बांटकर देने से पौधों की बढ़वार बेहतर रहती है. फूलगोभी में बोरॉन की कमी होने पर फूल की गुणवत्ता प्रभावित होती है और तना खोखला होने जैसी समस्या भी दिखाई दे सकती है. वहीं फूल बनने के समय जरूरत के अनुसार बोरॉन का पत्तियों पर छिड़काव भी करना चाहिए. फूलगोभी को सफेद रखने के लिए करें ये काम फूलगोभी की गुणवत्ता का सीधा असर बाजार भाव पर पड़ता है. जब फूल बनना शुरू हो जाए, तो तेज धूप से फूल का रंग पीला पड़ सकता है. इससे बचाने के लिए ऊपर की 2-3 बड़ी पत्तियों को फूल के ऊपर मोड़कर ढक दिया जाता है. इसे ब्लांचिंग कहा जाता है. इससे फूल सफेद और आकर्षक बना रहता है. बाजार में साफ, सख्त और चमकदार सफेद फूल को खरीदार ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए यह छोटा सा काम किसान की उपज की गुणवत्ता सुधार सकता है. पत्तागोभी में इन किस्मों पर दें ध्यान नवंबर के आखिरी सप्ताह में पत्तागोभी की पचेती खेती के लिए पूसा मुक्ता और गोल्डन एकड़ जैसी किस्मों का चयन किया जा सकता है. इसकी रोपाई भी 25 से 30 दिन की स्वस्थ पौध से करना बेहतर रहेगा. खेत में मेड़ या उठी हुई क्यारी बनाकर पौध लगाएं और करीब 45 से 60 सेंटीमीटर लाइन की दूरी तथा लगभग 45 सेंटीमीटर पौधे की दूरी रखें. रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें और फिर खेत की नमी देखकर 8 से 12 दिन के अंतर पर पानी दें. पत्तागोभी की खेती में किसान को बाजार भाव के हिसाब से फसल बेचने का थोड़ा फायदा मिलता है. अगर कटाई के समय मंडी में भाव बहुत कम चल रहा है और फसल पूरी तरह तैयार होकर भी खेत में सुरक्षित रह सकती है, तो किसान परिस्थिति के अनुसार कुछ समय कटाई रोक सकते हैं. अच्छी स्थिति में पत्तागोभी को करीब 15 से 20 दिन तक खेत में रोके रखने की क्षमता रहती है. गोभी में इल्ली और माहू पर रखें नजर फूलगोभी और पत्तागोभी में इल्ली, डायमंड बैक मॉथ और माहू जैसे कीट नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए खेत में नियमित निगरानी जरूरी है. शुरुआती स्तर पर फेरोमोन ट्रैप और येलो स्टिकी ट्रैप लगाए जा सकते हैं. कीट का प्रकोप बढ़ने पर उपयुक्त कीटनाशक का इस्तेमाल करें और दवा की मात्रा व फसल कटाई से पहले के सुरक्षित अंतराल का पूरा ध्यान रखें. बीमारी और जड़ सड़न से बचने के लिए खेत में पानी जमा न होने दें और स्वस्थ पौध का ही इस्तेमाल करें. नवंबर के आखिरी हफ्ते में ये सब्जियां भी लगा सकते हैं फूलगोभी और पत्तागोभी के अलावा किसान नवंबर के आखिरी सप्ताह में ब्रोकली, हरी मटर, फ्रेंच बीन्स और हरी मिर्च की भी बुवाई या रोपाई कर सकते हैं. ब्रोकली में ग्रीन मैजिक, फिएस्टा और पालम समृद्धि जैसी किस्में ली जा सकती हैं जबकि मटर और फ्रेंच बीन्स की सीधी बुवाई की जाती है. हरी मिर्च में पूसा ज्वाला और जी-4 जैसी किस्मों का विकल्प रहता है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.Location :Satna,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 05:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

