राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाद में जादू-टोने के शक में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुवार की रात अज्ञात आरोपी ने घर में अकेली सो रही वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.इस खौफनाक वारदात का खुलासा शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुआ, जब मृतका की बहू रोज की तरह अपनी सास के घर पहुंची. घर का दरवाजा खुला देख जब वह भीतर गई, तो चारपाई पर 70 वर्षीय पद्मनिया बाई का शव पड़ा हुआ था. बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में नायलॉन की रस्सी कसकर बंधी हुई थी. यह भयावह दृश्य देखकर बहू घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई.मृतका पद्मनिया बाई ग्राम लाद में सड़क किनारे बने अपने मकान में अकेली रहती थीं, जबकि उनके बेटे और बहू पास ही स्थित दूसरे घर में निवास करते हैं. सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर में ही रखी नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया और शोर न हो इसलिए किसी धारदार हथियार का उपयोग नहीं किया. पुलिस को आशंका है कि या तो महिला गहरी नींद में सो रही थी या फिर हमलावर उसका कोई परिचित था, जिस वजह से वह बिना किसी रोक-टोक के घर के भीतर दाखिल होने में सफल रहा.जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर आरोपी द्वारा शौच किए जाने के सबूत भी मिले हैं, जिसे देखते हुए पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है. वहीं, शुरुआती तौर पर जादू-टोने के संदेह में हत्या किए जाने की प्रबल आशंका जताई जा रही है. आरोपी का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की भी मदद ली, जिसमें खोजी कुत्ता घटनास्थल से गंध पकड़ते हुए बाघा गांव के तालाब तक गया, लेकिन बारिश होने के कारण आगे के निशान धुल जाने से सुराग नहीं मिल सका. फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारे की सरगर्मी से तलाश कर रही है. रविवार, 22 नवम्बर 2026 रवि, 22 नव. 2026 | 03:46 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – iqoo 16r tipped to लॉन्च with snapdragon processor check expected specs लॉन्च timeline and कीमत – राष्ट्रवाणी
- सेलिब्रिटी नहीं, भूतों की कहानियों के दीवाने हैं पॉडकास्ट सुनने वाले, टॉप-100 की लिस्ट में चौंकाने वाला ट्रेंड – podcast listeners are crazy about horror and mythological stories not just celebrities surprising trend in top100 list of podcast – राष्ट्रवाणी
- नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी – salman khan confirmed blockbuster movie bajrangi bhaijaan sequel not made ever in future – राष्ट्रवाणी
- सुकमा: यात्रियों के वेश में सुकमा से दिल्ली तक तस्करी, 14.62 लाख का गांजा जब्त; पांच गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी

