राष्ट्रवाणी: कमाई में रुकावट और रिश्तों में तनाव! मोबाइल नंबर का 16-61 कॉम्बिनेशन है अशुभ!कमाई में रुकावट और रिश्तों में तनाव! मोबाइल नंबर का 16-61 कॉम्बिनेशन किसके लिए है अशुभ?
जानें एक्स्पर्ट की रायWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 15:29 ISTMobile Numerology: अंक ज्योतिष में मोबाइल नंबर के 16 और 61 कॉम्बिनेशन को कुछ लोग आर्थिक स्थिति, नौकरी और वैवाहिक जीवन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण मानते हैं. शुक्र से जुड़े कारोबार में भी इसकी अलग व्याख्या होती है. मोबाइल नंबर बदलने का फैसला किसी मान्यता के आधार पर जल्दबाजी में न लें सबसे पहले कुंडली दिखाएं ख़बरें फटाफटMobile Numerology: मोबाइल नंबर में 16 या 61 का मतलब (Image-एआई generated)Mobile Numerology: क्या आपका मोबाइल नंबर भी आपकी जिंदगी पर असर डाल सकता है?
अंक ज्योतिष में मोबाइल नंबर के अंकों को खास महत्व दिया जाता है. माना जाता है कि हर अंक की अपनी एक ऊर्जा होती है और अंकों का आपसी मेल व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग हिस्सों पर असर डाल सकता है. इसी कड़ी में मोबाइल नंबर में 16 या 61 का कॉम्बिनेशन कुछ अंक ज्योतिषियों के अनुसार चुनौतीपूर्ण माना जाता है. हिमाचल सिंह, वास्तु विशेषज्ञ, ज्योतिषी एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट के अनुसार इसका संबंध आर्थिक स्थिति, नौकरी और वैवाहिक जीवन से जोड़ा जाता है. आइए समझते हैं कि इस नंबर को लेकर क्या मान्यताएं हैं और किसे इससे सावधान रहने की सलाह दी जाती है. मोबाइल नंबर में 16 या 61 होने का क्या मतलब है?
अंक ज्योतिष में 16 और 61 को एक खास नंबर कॉम्बिनेशन के तौर पर देखा जाता है. कुछ अंक ज्योतिषियों का मानना है कि मोबाइल नंबर में ये दोनों अंक साथ आने पर व्यक्ति को जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस कॉम्बिनेशन को आर्थिक परेशानियों, कम आमदनी, नौकरी में नुकसान और कामकाज में रुकावटों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता के अनुसार, व्यक्ति मेहनत तो करता है, लेकिन उसे अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने में देरी हो सकती है. Advertisement वैवाहिक जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां अंक ज्योतिष की कुछ मान्यताओं में 16 और 61 के कॉम्बिनेशन को वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस नंबर का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव में अहंकार या अपनी बात मनवाने की आदत बढ़ा सकता है. ऐसी स्थिति में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस, आपसी समझ की कमी और रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है. अगर पहले से वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है, तो कुछ अंक ज्योतिषी मोबाइल नंबर के अंकों की जांच कराने की सलाह देते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. किन लोगों के लिए शुभ माना जाता है यह नंबर?
मोबाइल नंबर के 16 और 61 कॉम्बिनेशन को हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं माना जाता. अंक ज्योतिष में किसी नंबर का असर व्यक्ति की जन्मतिथि, मूलांक, भाग्यांक और दूसरे अंकों के मेल के आधार पर देखा जाता है. शुक्र से जुड़े काम, जैसे रेस्टोरेंट, होटल, फूड और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कारोबार के में भी इस कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. मोबाइल नंबर में 16 या 61 है तो क्या करें?
अगर आपके मोबाइल नंबर में 16 या 61 है और आप अंक ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, तो किसी जानकार अंक ज्योतिषी से पूरे मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के आधार पर सलाह ले सकते हैं. कुछ अंक ज्योतिषी वैवाहिक जीवन या आर्थिक स्थिति में लगातार परेशानी महसूस करने वाले लोगों को मोबाइल नंबर बदलने की सलाह देते हैं.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 15:29 ISTऔर पढ़ें

