राष्ट्रवाणी: ‘चाइनीज पाउडर’ से बन रही मिलावटी गोल्ड ज्वेलरी, CTI ने की बैन की मांगचाइनीज पाउडर से हड़कंप, CTI ने की बैन लगाने की मांग, सोने में मिलाकर बनाई जा रही है गोल्ड ज्वेलरीEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:24 ISTRhenium Gold : शादियों के इस सीजन में देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है. इन पर छह लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस खर्च का एक बड़ा हिस्सा ज्वेलरी सेक्टर में आएगा. सीटीआई ने कहा है कि सोने में रेनियम की मिलावट की खबरों से ग्राहकों का विश्वास टूट सकता है. वे गहनों की खरीद कम कर सकते हैं. इसलिए सरकार को तुरंत चीन से आने वाले इस पाउडर पर बैन लगा देना चाहिए. सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन से आ रहे रेनियम को मिलाया जा रहा है. नई दिल्ली. शादी के सीजन में चीन से आने वाले एक ‘पाउडर’ ने देश में गहने खरीदने वालों और ज्वेलर्स के साथ ही व्यापारी संगठनों की भी नींद उड़ा दी है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि देश में कुछ ज्वेलर्स सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन से आयातीत रेनियम पाउडर को मिलाकर गहने बना रहे हैं. खास बात यह है कि इस मिलावट को हॉलमार्क मशीनें भी पकड़ नहीं पा रही हैं. व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस पर चिंता जताते हुए सरकार से इस पर बैन लगाने की मांग की है. सीटीआई ने चेतावनी दी है कि इससे ग्राहकों का भरोसा डगमगा सकता है और शादी के इस सीजन में आभूषण व्यापारियों के बीच घबराहट पैदा हो सकती है. सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अचानक ज्वैलरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. उन्होंने कहा कि शादियों के इस पीक सीजन में ज्वैलरी कारोबारियों को डर सता रहा है कि कहीं सोने और गहनों की सेल में गिरावट न आ जाए. बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई से सैकड़ों व्यापारियों ने अपनी चिंता जताई है. सोने में हो रही है मिलावट बृजेश गोयल ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन से आ रहे ‘रेनियम पाउडर’ के अलावा रूथेनियम, इरिडियम और ऑस्मियम जैसी भारी धातुओं को मिलाया जा रहा है. इन धातुओं का घनत्व सोने के बराबर या उससे अधिक होता है, इसलिए पुरानी जांच मशीनें इस मिलावट को पकड़ नहीं पा रही हैं. Advertisementउन्होंने कहा कि प्रयोग में सामने आया है कि 22 कैरेट बताकर बेचे जा रहे गहने में असली सोने की मात्रा मात्र 81.73 प्रतिशत यानी करीब 20 कैरेट के बराबर थी, जबकि 22 कैरेट में कम से कम 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होना चाहिए. इसके बावजूद वह गहना हॉलमार्किंग जांच में पास हो गया, यह बेहद गंभीर बात है. वेडिंग सीजन में मांग हो सकती है प्रभावित बृजेश गोयल ने कहा कि शादी सीजन में देशभर में 52 लाख शादियों से 6 लाख करोड़ रुपए के व्यापार का अनुमान है, जिसमें ज्वैलरी का बड़ा हिस्सा है. ऐसे समय में इस तरह की मिलावट से ईमानदार व्यापारियों की साख पर भी सवाल उठता है और ग्राहकों का भरोसा टूटता है. सीटीआई ने मांग की कि रेनियम पाउडर पर बैन लगाया जाना चाहिए और इंपोर्टर की लिस्ट सार्वजनिक हो. उन्होंने यह भी मांग की कि मिलावट करने वाले ज्वैलर का लाइसेंस रद्द हो और नाम बीआईएस की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएं. बृजेश गोयल ने कहा कि एक बेईमान ज्वैलर की वजह से 100 ईमानदार ज्वैलर बदनाम होते हैं. उन्होंने ज्वैलरी कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकान का सोना दोबारा लैब से जांच कराएं और रिपोर्ट दुकान में लगाएं. हर गहने के साथ शुद्धता कार्ड दें और पुरानी एक्सआरएफ मशीन को अपग्रेड करके रेनियम पकड़ने वाली नई तकनीक लगाएं.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 14:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

