राष्ट्रवाणी: राष्ट्रपति को बताए बिना भारत रवाना हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, तोड़ी परंपराराष्ट्रपति को बिना बताए भारत रवाना हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, तोड़ी परंपरा, राजनीतिक दलों से भी नहीं की बातReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:30 ISTनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह उनकी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा है. लेकिन दिल्ली आने से पहले उन्होंने नेपाल की पुरानी कूटनीतिक परंपरा का पालन नहीं किया. उन्होंने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपनी यात्रा की जानकारी नहीं दी. इससे पहले न्यूयॉर्क दौरे के दौरान भी उन्होंने राष्ट्रपति को सूचना नहीं दी थी.Nepal प्रधानमंत्री India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा पर दोनों देशों की नजरें टिकी हैं. लेकिन भारत आने से पहले बालेन्द्र शाह ने नेपाल की कई पुरानी कूटनीतिक परंपराओं का पालन नहीं किया. उन्होंने न तो अपनी विदेश यात्रा की जानकारी राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को दी और न ही पूर्व प्रधानमंत्रियों, पूर्व विदेश मंत्रियों और संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों से बातचीत की है. इससे पहले न्यूयॉर्क दौरे के दौरान भी उन्होंने राष्ट्रपति को यात्रा की जानकारी नहीं दी थी. राष्ट्रपति को जानकारी देने की रही है परंपरा नेपाल में प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर जाने से पहले राष्ट्रपति को इसकी जानकारी देने की परंपरा रही है. इसका मकसद देश के राष्ट्रप्रमुख को प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के बारे में औपचारिक रूप से बताना है. लेकिन बालेन्द्र शाह ने इस बार भी इस परंपरा का पालन नहीं किया. राष्ट्रपति कार्यालय के सचिवालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने अपनी भारत यात्रा के बारे में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को किसी भी औपचारिक या अनौपचारिक माध्यम से जानकारी नहीं दी. यानी राष्ट्रपति कार्यालय को उनकी यात्रा के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं मिली. सरकार की ओर से भी अब तक राष्ट्रपति को इस यात्रा की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है. पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीतिक दलों से सलाह लेने की परंपरा भी टूटी बालेन्द्र शाह ने सिर्फ राष्ट्रपति को जानकारी देने की परंपरा ही नहीं छोड़ी, बल्कि भारत जैसे अहम पड़ोसी देश की यात्रा से पहले पूर्व प्रधानमंत्रियों, पूर्व विदेश मंत्रियों और संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों से परामर्श करने की पुरानी परंपरा भी नहीं निभाई. नेपाल में ऐसी यात्राओं से पहले इन नेताओं और दलों से बातचीत को अहम माना जाता रहा है. इसकी वजह यह है कि भारत के साथ रिश्तों से जुड़े कई मुद्दे सीधे राष्ट्रीय हित से जुड़े होते हैं. पहले हुए समझौतों और दोनों देशों के बीच की प्रतिबद्धताओं को समझने के लिए भी इस तरह की चर्चा जरूरी मानी जाती है. इस बार ऐसी बातचीत नहीं किए जाने को लेकर नेपाल के राजनीतिक हलकों में आलोचना हो रही है. आलोचकों का कहना है कि भारत यात्रा से पहले राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर साझा नजरिया बनाने और पुराने समझौतों व प्रतिबद्धताओं को समझने के लिए जरूरी बातचीत नहीं की गई. The Rt. Hon. Prime Minister, Mr Balendra Shah, departed for New Delhi today on a two-day State Visit to India. He was seen off at the Airport by Hon. Biraj Bhakta Shrestha, Minister for Energy, Water Resources and Irrigation; Hon. Sudhan Gurung, Minister for Home Affairs; Hon. Jagdish Kharel, Member of the Parliament and Spokesperson of Rastriya Swatantra Party; and senior government officials at the TIA. — PMO (@PM_nepal_) न्यूयॉर्क दौरे पर भी नहीं दी थी जानकारी Advertisementबालेन्द्र शाह का यह कदम पहली बार सामने नहीं आया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए जब वह न्यूयॉर्क गए थे, तब भी उन्होंने राष्ट्रपति पौडेल को अपनी यात्रा की जानकारी नहीं दी थी. अब भारत दौरे से पहले भी यही स्थिति देखने को मिली है. इस तरह बालेन्द्र शाह ने लगातार दूसरी बार विदेश यात्रा से पहले राष्ट्रपति को जानकारी देने की पुरानी परंपरा का पालन नहीं किया है. उनके ऐसा करने पर नेपाल में चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे बालेन्द्र शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को काठमांडू हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह 22 से 23 नवंबर तक भारत के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है. दिल्ली में उनके स्वागत की खास तैयारियां की गई हैं. राजधानी के कई प्रमुख इलाकों को भारत और नेपाल के राष्ट्रीय ध्वजों से सजाया गया है. कुछ जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. 23 नवंबर को पीएम मोदी के साथ होगी बातचीत भारत यात्रा के दौरान 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इस मुलाकात में दोनों देशों के रिश्तों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. बालेन्द्र शाह की यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. लेकिन दौरे से पहले राष्ट्रपति को जानकारी न देने का मामला भी चर्चा में है.About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 14:23 ISTऔर पढ़ें

