राष्ट्रवाणी: करो या मरो की स्थिति में न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ मैच बचाना है तो करना ये कामकरो या मरो की स्थिति में न्यूजीलैंड, रचिन रवींद्र बोले- भारत के खिलाफ मैच बचाना है तो करना होगा ये कामEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:00 ISTभारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ चुकी है. कीवी टीम के बल्लेबाज रचिन रविंद्र का मानना है कि अगर हमें मैच बचाना है तो फिर अंतिम दिन हमें बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करते हुए रहना होगा. खेल के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. रचिन रविंद्रनई दिल्ली: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने माना है कि पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम ‘बैकफुट’ पर चली गई थी. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से पहली पारी में 352 रन की बढ़त बनाई. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 119 रन बनाए हैं. डेवोन कॉनवे और रविंद्र अभी क्रीज पर हैं और उनकी टीम भारत से 233 रन पीछे है. रविंद्र ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम मैच में अभी काफी पीछे चल रहे हैं. भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमारे लिए अब जितना संभव हो सके उतनी देर तक बल्लेबाजी करना जरूरी है.’’ अंतिम दिन न्यूजीलैंड को करनी होगी 90 ओवर की बल्लेबाजी Advertisementमैच ड्रॉ कराने के लिए न्यूजीलैंड को अंतिम दिन 90 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी और रविंद्र ने कहा कि न्यूजीलैंड को आगे के बारे में सोचने के बजाय एक-एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैच को बचाना अभी काफी दूर की बात है, इसलिए हम एक-एक गेंद पर ध्यान देंगे. आखिरी दिन 90 ओवर का खेल होना है.’’ रविंद्र का मानना है कि वह आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अपनी आक्रामकता पर अंकुश लगाना भी सीख गए हैं. इसके अलावा उन्होंने साथी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की भी तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिताते हैं तो बड़ा स्कोर बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं डेव का सबसे बड़ा समर्थक हूं. जब भी वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिता देता है तो फिर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहता है.’’ आखिरी दिन गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना होगा मुश्किल मैच की पहली दो पारियों में 1088 रन बने, लेकिन रविंद्र का मानना है कि पिच की प्रकृति को नकारात्मक रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स, केएल राहुल और ऋषभ पंत को शतक बनाते देखना कोई नकारात्मक बात नहीं है. भले ही यह वेलिंगटन की कोई आम पिच ना हो.’’ रविंद्र ने जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘बुमराह हमेशा काफी सतर्क रहते हैं. यही तो टेस्ट क्रिकेट है.’’ मैच के अंतिम दिन स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना के बारे में रविंद्र ने कहा, ‘‘मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं लेकिन मौसम की भूमिका अहम होगी. अगर थोड़ी और हवा चलती है तो मौसम शुष्क हो सकता है.’’About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 14:00 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

