राष्ट्रवाणी: समाज ने हाथ जोड़कर किया बारातियों का स्वागतBikaner News: 11 जोड़े, एक मंडप और हजारों मेहमान, सुथार समाज के सामूहिक विवाह ने पेश की एकजुटता की मिसालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:41 ISTSuthar Samaj Mass Wedding: सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नवरतन धामू ने बताया कि समारोह की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं. कार्यकर्ताओं ने टेंट, बिजली, भोजन, मिठाई, नमकीन और बारातियों के स्वागत सहित सभी व्यवस्थाओं को संभाला.ख़बरें फटाफट बीकानेर. शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की मधुर धुन और फूलों की बरसात के बीच धरणीधर महादेव मंदिर मैदान में श्री विश्वकर्मा सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान हजारों समाजबंधुओं की मौजूदगी में 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. समारोह में तुलसीजी और शालिग्रामजी के विवाह के साथ सभी वर-वधुओं को हजारों लोगों ने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया. समारोह में एक के बाद एक दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर बैंड-बाजों के साथ बारात लेकर पहुंचे. दूल्हे पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तलवार लिए नजर आए. बारात के मैदान में प्रवेश करते ही वधु पक्ष के सैकड़ों लोगों ने हाथ जोड़कर बारातियों का स्वागत किया. वहीं, युवतियों और महिलाओं ने फूलों से भरी थालियों से पुष्पवर्षा कर बारातियों का अभिनंदन किया. पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और खुशियों का माहौल देखने को मिला. आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नवरतन धामू ने बताया कि समारोह की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं. कार्यकर्ताओं ने टेंट, बिजली, भोजन, मिठाई, नमकीन और बारातियों के स्वागत सहित सभी व्यवस्थाओं को संभाला. करीब 30 कमेटियों के 200 कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समाज ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया समिति के मंत्री श्याम सुंदर बरड़वा ने बताया कि बारात आगमन, वर-वधु के ठहरने, मंच तक लाने, विवाह संस्कार, उपहार वितरण और भोजन व्यवस्था सहित अलग-अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थीं. महिलाओं के लिए भोजन की अलग व्यवस्था की गई।
महिलाओं ने भोजन परोसने में भी सक्रिय सहयोग दिया. आयोजन में पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया. इसकी जगह पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाएं अपनाकर समाज ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. Advertisement नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन शुरू समिति के कोषाध्यक्ष छगनलाल छड़िया ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, पलंग, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल सहित आवश्यक घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई. राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सहयोग राशि भी समिति के माध्यम से जोड़ों को उपलब्ध करवाई जाएगी. मधु कुलरिया और हास्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया समारोह में समाज के भामाशाहों और गणमान्यजनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया.समाजबंधुओं ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि और उपहार समिति को सौंपे. पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।
मंच संचालन मधु कुलरिया और हास्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया. ये 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में गोविन्द बरड़वा-अंजली नागल, मनमोहन नागल-वर्षा माकड़, राजेश गेपाल-गौरी माकड़, गणेश नागल-जयश्री गेपाल, शुभम बरड़वा-प्रियंका गेपाल, हिरालाल आसदेव-भारती मांडण, हरिकिशन नागल-कविता चूयल, गणपत राम बुढ़ड़-जयश्री खोखा, अशोक कुमार मारोटियां-माया देगेश्वर, रुपाराम बेगड़-लिछमा धामू और पृथ्वीराज बेगड़-गायत्री धामू विवाह बंधन में बंधे.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bikaner,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 13:41 ISTऔर पढ़ें

