राष्ट्रवाणी: Maa Gigai: 7 साल की उम्र में मुगलों से भिड़ीं, बछड़ों को बना दिया शेरMaa Gigai Temple: ‘उठो मेरे शेरो’ कहते ही बदल गया पूरा नजारा, बछड़ों को शेर बनाकर मां गिगाई ने मुगलों से बचाया था गौवंशReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:40 ISTMaa Gigai Temple Nagaur: नागौर जिले के इंदौखा में स्थित श्री गिगाई माता मंदिर की लोककथा वीरता और गौ रक्षा से जुड़ी है. मान्यता है कि विक्रम संवत 1737 में मुगल शासन के दौरान गायों पर कर वसूली और जब्ती के लिए नावद में केंद्र बनाया गया था. तब महज सात वर्ष की आयु में गिगाई महाराज वहां पहुंचीं और सिंह गर्जना कर बछड़ों को शेर बना दिया, जिससे डरकर मुगल सिपाही भाग निकले और गायों की रक्षा हुई. उनके भाई रतन सिंह ने भी मनाना युद्ध में वीरगति पाई थी. आज भी मां गिगाई क्षेत्र में पूजित हैं. ख़बरें फटाफट नागौर: राजस्थान की पावन धरती वीरता, त्याग, बलिदान और चमत्कारी लोककथाओं के लिए विश्वभर में जानी जाती है. ऐसी ही आस्था, शौर्य और चमत्कार से जुड़ी एक अद्भुत कहानी नागौर जिले की गच्छीपुरा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदौखा में स्थित श्री गिगाई माता मंदिर की है. लोक मान्यताओं के अनुसार, मां गिगाई ने मुगल शासनकाल के दौरान गायों को अत्याचार, जब्ती और जबरन कर वसूली से मुक्ति दिलाई थी. इसी ऐतिहासिक और चमत्कारी घटना के बाद से क्षेत्र के श्रद्धालु उन्हें अपनी आराध्य देवी के रूप में पूजते आ रहे हैं. प्रचलित लोक कथाओं के अनुसार, विक्रम संवत 1737 में मुगल बादशाह ने गायों पर कर वसूलने के उद्देश्य से उनकी गिनती करवाने के आदेश जारी किए थे. इस व्यवस्था के तहत अलग-अलग स्थानों पर छोटे केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां गायों की गिनती कर उन पर विशेष चिह्न लगाए जाते थे. पशुपालकों से इसके बदले भारी कर वसूला जाता था और जो ग्रामीण कर चुकाने में असमर्थ होते थे, उनकी गायें जब्त कर मुगल सिपाहियों के हवाले कर दी जाती थीं. इंदौखा के समीप नावद नामक स्थान पर भी ऐसा ही एक केंद्र बनाया गया था. सात साल की उम्र में बछड़ों को बना दिया था शेर कथा के अनुसार, नावद में गायों की गिनती के लिए मुगल सिपाही इंदौखा में जोगीदास बीठू के पास पहुंचे और ग्रामीणों को सुबह गायों सहित नावद पहुंचने का फरमान सुनाया. उस समय गिगाई महाराज की आयु मात्र सात वर्ष थी. उन्होंने अपने पिता के साथ नावद जाने की जिद की, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पिता ने उन्हें घर के एक कमरे में बंद कर दिया और स्वयं गायों को लेकर निकल पड़े. मान्यता है कि बालिका गिगाई किसी तरह नावद पहुंच गईं और वहां गायों के बीच खेलने लगीं. जब उन्होंने मुगल सिपाहियों को गायों की गिनती करते देखा, तो उन्होंने सिंह जैसी गर्जना करते हुए बछड़ों को पुकारा और कहा, ‘उठो मेरे शेरो’. लोक मान्यता है कि उनकी पुकार सुनते ही वहां मौजूद सभी बछड़े भयानक शेरों में परिवर्तित हो गए. यह अलौकिक दृश्य देखकर मुगल सिपाही भयभीत होकर गिनती छोड़कर भाग खड़े हुए और इस प्रकार गायों को मुगलों के चंगुल से मुक्ति मिली. भाई रतन सिंह की वीरता और बीठू वंश की अनूठी परंपरा मां गिगाई के छोटे भाई रतन सिंह भी अपने अदम्य साहस और वीरता के लिए लोक इतिहास में अमर हैं. मान्यताओं के मुताबिक, मनाना के ऐतिहासिक युद्ध में उन्होंने पराक्रम दिखाते हुए 161 शत्रुओं को धराशायी किया और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए. इस बलिदान की स्मृति आज भी बीठू वंश के लोगों की परंपराओं में जीवित है, जिसके चलते इंदौखा के बीठू वंशज आज भी मनाना शहर का पानी तक ग्रहण नहीं करते हैं. Advertisementआज भी आस्था का केंद्र है श्री गिगाई माता मंदिर स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार, गिगाई महाराज ने सात वर्ष की अल्पायु से लेकर जीवनपर्यंत अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया तथा निर्बल व जरूरतमंदों की रक्षा करते हुए लोक कल्याण के कार्य किए. इंदौखा स्थित श्री गिगाई माता मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है, जहां गौ रक्षा और वीरता की यह अमर गाथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाती है.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Nagaur,Nagaur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 13:40 ISTऔर पढ़ें

