राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Shakti Road Accident News/Image Credit: IBC24 सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। डभरा थाना क्षेत्र के छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास मुस्कान ट्रैवल्स की बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक तरफ यातायात पुलिस जहां दुर्घटनाओं में कमी लाने लगातार अभियान चला रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिले में लगातार इस तरह से हादसे में लोगों की जान जा रही है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि किस तरह से जिले में यातायात अभियान सफल हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, मुस्कान बस रायपुर से डभरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास बस की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई।
मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान , मोहरदास बैरागी शेतकुमार पटेल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे। धार्मिक कार्यक्रम में अपनी गायन प्रस्तुति देने के लिए घर से निकले तीनों लोगों को रास्ते में मौत ने ऐसा घेरा कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से ग्राम दर्री सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एक ही सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला के निजी सहायक संदीप बिरला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
उनका शव बेड़िया के पास सड़क किनारे मिला। घटनास्थल पर उनकी बाइक भी पड़ी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सचिन बिरला, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। अपने करीबी सहयोगी के असामयिक निधन से विधायक भावुक हो गए। संदीप के निधन के चलते भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह भी निरस्त कर दिया।
करण नेपाली पत्रकारिता जगत में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुभवी कॉपी कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में अच्छी विशेषज्ञता हासिल है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कॉपी कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और खबरों को प्रभावी, तथ्यपरक एवं पाठकों के अनुकूल अंदाज में प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त किया है।
वर्तमान में करण नेपाली IBC24 न्यूज चैनल, रायपुर के डिजिटल विभाग में बतौर कॉपी कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह पिछले करीब 4 वर्षों से IBC24 के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने, न्यूज कॉपी तैयार करने, आकर्षक हेडलाइंस बनाने और पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है।
करण नेपाली की विशेष रुचि राजनीति, अपराध, खेल, ऑटोमोबाइल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों की खबरों में है। वह समसामयिक घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष नजर रखते हैं। अलग-अलग विषयों पर लेखन का अनुभव उन्हें विविधतापूर्ण कंटेंट तैयार करने में मदद करता है।
उनकी कोशिश रहती है कि खबरों की भाषा सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली हो, ताकि पाठक कम समय में पूरी जानकारी हासिल कर सकें। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में करण नेपाली खबरों की विश्वसनीयता, तथ्यात्मकता और प्रस्तुति को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेजी से सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न न्यूज बीट्स पर काम करने की दक्षता उनकी पेशेवर पहचान का अहम हिस्सा है। Web Title: Shakti Road Accident News: Three people died in a road accident in Sakti राजधानी के कई इलाकों में आज पांच घंटे का ‘पावर कट’, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पूरी बंद रहेगी बिजली पार्षद के घर में गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी किसानों को 212.3 करोड़ रुपये का मुआवजा, तूफ़ान ‘अक़वान’ से बर्बाद हुई फसलों के लिए राज्य की भाजपा सरकार का ऐलान यहां के शिक्षा मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, एआई की मदद से की गई थी परीक्षा में नकल, बयानों के बाद नप गए मिनिस्टर संपति के लिए हत्यारा बना कलयुगी बेटा!
पिता को पहले रस्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया यहां आठ लोगों की दर्दनाक मौत, नीम के पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार इको कार, जानें क्यों और कैसे हुआ हादसा युद्ध हुआ तो कैसे बचेंगे आप? योगी के सामने दिखी हवाई हमले से लेकर जहरीली गैस तक से निपटने की तैयारी युद्ध में कैसे बचेंगी लोगों की जान?
योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान, 75 जिलों में बनेगा सुरक्षा का नेटवर्क

