राष्ट्रवाणी: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख दिया है. शनिवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. चहल, भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं. चहल के राजनीति में प्रवेश करने पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेज गेंदबाज अतुल वासन 1990-1991 के समय में भारत के लिए 13 इंटरनेशनल मैच खेले थे. उन्होंने युजवेंद्र चहल के राजनीति में आने और लोकसेवा में योगदान की इच्छा की सराहना की. अतुल ने चहल को बधाई दी और जनसेवा में काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की बात भी कही. भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से पहले युजवेंद्र चहल ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मिले थे. उसके बाद उनका नाम कार्कारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया. बताते चलें कि चहल कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले और अब उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में इंटरनेश्नल डेब्यू की उम्मीद छोड़ दी है, क्योंकि वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. न्यूज एजेंसी से बातचीत में अतुल वासन ने कहा, “जब कोई खिलाडी नाम कमाता है और उसकी लोकसेवा में रूचि होती है. साथ ही उसमें योगदान देने का पक्का इरादा और सच्ची चाहत भी होती है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. #WATCH | Delhi: On Indian Cricketer Yuzvendra Chahal joining the भाजपा, former Indian cricketer Atul Wassan says, “When a sportsperson earns a name and has an interest in public service, along with the conviction and genuine desire to contribute, I would congratulate and encourage him. A player who has played across the world has immense knowledge, a strong connection with society and an understanding of how the world works. They can add a lot of value… They have joined politics while continuing to play cricket. Just as a spinner needs a big heart on the field, a big heart is also required in politics. They say that when what you know and what you love is also in demand, life becomes fulfilling. I hope Yuzvendra Chahal embraces this field of politics…” पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि जो क्रिकेटर दुनियाभर में खेला हो, उसके पास बहुत सारा ज्ञान होता है और समाज के साथ उसका गहरा जुड़ाव होता है. अतुल वासन ने कहा कि उस खिलाडी को समझ होती है कि दुनिया कैसे चलती है और कैसे काम करती है. उन्होंने कहा कि चहल इस क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकते हैं. युजवेंद्र चहल ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है. भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बीजेपी से सांसद रह चुके हैं. हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद, मनोज तिवारी और मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित कई नामी खिलाड़ी पॉलिटिक्स में रह चुके हैं. वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- IFFI 2026: रूसी फिल्म ‘न्यू होम’ का वर्ल्ड प्रीमियर, निर्देशक निकिता ग्रुशिन ने साझा की जेल से लौटे लोगों के संघर्ष की अनकही कहानी – राष्ट्रवाणी

