राष्ट्रवाणी: पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने जिस तरह शुरुआती 6 ओवरों में 64 रन बना दिए थे, फिनिश उस तरह का नहीं हो पाया. हर्षित राणा की पाक बल्लेबाजों के साथ गहमा-गहमी ने भी सबका ध्यान खींचा. भारत के लिए विप्रज निगम, हर्षित राणा और सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. सेमीफाइनल में जाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. माज सदाकत और शामिल हुसैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 64 रन बन चुके थे. मगर जैसे ही आठवें ओवर में शामिल आउट हुए, पाकिस्तान की रन गति पर ब्रेक लग गई. इंडिया ए और पाकिस्तान ए के लिए यह मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है. मुकाबले की शुरुआत में हर्षित राणा और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के बीच गहमा गहमी ने सबका ध्यान खींचा. हर्षित ने शामिल हुसैन का कैच लपकने के बाद उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ भी दिया. जिस तरह मिडिल ओवरों में पाक बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे. उस हिसाब से देखा जाए तो पाकिस्तान टीम ने एक ठीकठाक स्कोर खड़ा कर दिया है. माज सदाकत, हसन नवाज और फरहान यूसुफ, इन तीनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की ओर से अर्धशतक लगाया. फरहान यूसुफ ने गीयर बदला, जिसने पाकिस्तान को 300 के पार ले जाने में मदद की थी. वह एक समय 28 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे थे. उसके बाद उन्होंने अपनी आखिरी 20 गेंदों पर 32 रन जोड़े. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज टॉप स्कोरर रहे, जिन्होने 5 चौके और 4 छक्कों से सुसज्जित पारी में 79 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. उसने अपने आखिरी 3 विकेट महज 9 रन के भीतर गंवा दिए. वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- IFFI 2026: रूसी फिल्म ‘न्यू होम’ का वर्ल्ड प्रीमियर, निर्देशक निकिता ग्रुशिन ने साझा की जेल से लौटे लोगों के संघर्ष की अनकही कहानी – राष्ट्रवाणी

