राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि सरकार आदिवासियों की मंशा के खिलाफ जाकर यूसीसी लागू करने की कोशिश कर रही है।
बैज ने यूसीसी के सर्वे को दिखावा बताते हुए कमेटी के सामने आई सभी आपत्तियों को सार्वजनिक करने और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की सुरक्षा की लिखित गारंटी की मांग की है। राज्य ब्यूरो, रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि सरकार आदिवासियों की मंशा के खिलाफ जाकर यूसीसी लागू करने की कोशिश कर रही है। बैज ने यूसीसी के सर्वे को दिखावा बताते हुए कमेटी के सामने आई सभी आपत्तियों को सार्वजनिक करने और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की सुरक्षा की लिखित गारंटी की मांग की है।
यूसीसी का सर्वे महज दिखावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि आदिवासी समाज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ है, लेकिन राज्य सरकार आदिवासियों की मंशा के विपरीत इसे लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार से यूसीसी कमेटी के सामने अब तक आई सभी आपत्तियों और सुझावों को सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि इसके समर्थन और विरोध की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
बैज ने कहा कि यूसीसी के नाम पर कराया जा रहा सर्वे महज दिखावा है। इसका मसौदा पहले से तैयार है और जनता की राय लेने की प्रक्रिया प्रायोजित है।

