राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): सतीश पांडेय, , रायपुर। सामान्य आर्थिक परिस्थितियों के बीच पढ़ाई कर सीजीपीएससी की परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल करने वाली अंचला गिरी ने सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा किया था। एक आबकारी आरक्षक की बेटी का जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त तक पहुंचना परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एसीबी के ट्रैप में गिरफ्तारी ने उनकी उपलब्धियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। आबकारी आरक्षक की बेटी ने संघर्ष से पाई थी सफलता अंचला गिरी मूलतः अंबिकापुर की रहने वाली हैं। उनके पिता अजय गिरी आबकारी विभाग में आरक्षक हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
परिवार की सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि के बावजूद अंचला ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और सीजीपीएससी-2021 में 21वीं रैंक हासिल की। उनकी इस सफलता को परिवार की मेहनत और संघर्ष का परिणाम माना गया। हालांकि, अब रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी ने इस सफलता की चमक फीकी कर दी है।

