राष्ट्रवाणी: Fake एआई Calls: अचानक आपके फोन की घंटी बजती है और दूसरी तरफ से आपके किसी बेहद करीबी की घबराई हुई आवाज सुनाई देती है. वह कहता है कि उसका एक्सीडेंट हो गया है या वह किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है. आवाज बिल्कुल जानी-पहचानी होती है, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई भी मदद के लिए तैयार हो जाता है. लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि यह आपके किसी अपने नहीं बल्कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आपको ठगने के लिए की गई काॅल हो सकती है. आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया रील्स और वीडियो से महज तीन से पांच सेकंड का ऑडियो क्लिप लेकर किसी की भी आवाज की हूबहू नकल तैयार कर रहे हैं. इस तकनीक को एआई वॉइस क्लोनिंग कहा जाता है. जान लीजिए कैसे आप इससे बच सकते हैं एआई से बनाई गई आवाजें शुरू में सुनने में एकदम असली लगती हैं. लेकिन अगर आप ध्यान से सुनेंने तो आप इसे पकड़े सकते हैं. असली इंसान जब घबराहट में बात करता है तो उसकी आवाज में कंपन, सांस लेने की आवाज में उतार-चढ़ाव साफ दिखता है. वहीं एआई क्लोन की गई आवाज एक जैसी लय में चलती है और उसमें वाक्य खत्म होने के बाद हल्का सा अप्राकृतिक पॉज या सन्नाटा सुनाई देता है. कई बार शब्दों को बोलने में हल्का सा रोबोटिक टच भी महसूस होता है. खासकर जब सामने वाला किसी वोकल भाषा या स्लैंग का इस्तेमाल कर रहा हो. अगर कॉल पर बात करने वाला शख्स आपकी बातों का तुरंत जवाब देने के बजाय एक-दो सेकंड की देरी से बोल रहा है तो समझ जाइए कि दूसरी तरफ कोई सॉफ्टवेयर आपकी आवाज को प्रोसेस करके जवाब बना रहा है. जब भी कोई करीबी रिश्तेदार या दोस्त फोन पर इमरजेंसी बताकर पैसों की मांग करे, तो घबराने के बजाय तुरंत एक ऐसा सवाल पूछें जिसका जवाब सिर्फ आप दोनों को पता हो. एआई आपके करीबी की आवाज की नकल तो कर सकता है, लेकिन उसके पास आपकी निजी यादों या घर की अंदरूनी बातों का डेटा नहीं होता. आप उनसे घर के पालतू जानवर का नाम, पिछले हफ्ते साथ खाई गई किसी खास डिश या बचपन के किसी निकनेम के बारे में पूछ सकते हैं. इसके अलावा आजकल हर परिवार के लिए एक सीक्रेट सेफ वर्ड तय करना बेहद जरूरी हो गया है. मुसीबत के समय कॉल आने पर सामने वाले से वह कोड वर्ड पूछें. एआई या ठग ऐसे सवालों पर या तो फोन काट देंगे या फिर नेटवर्क खराब होने का बहाना बनाकर बात को टालने की कोशिश करेंगे. ठग हमेशा पीड़ित को सोचने का मौका दिए बिना जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं. वे अक्सर किसी अनजान नंबर या विदेशी कोड वाले नंबर से कॉल करके कहते हैं कि उनका फोन खो गया है या टूट गया है. ऐसे में कभी भी सामने वाले के बताए गए UPI आईडी या बैंक खाते में पैसे न भेजें. सबसे पहले उस कॉल को तुरंत काट दें और अपने फोन में पहले से सेव उस व्यक्ति के असली नंबर पर खुद कॉल करें. अगर उनका नंबर व्यस्त जा रहा है या वे कॉल उठाकर बताते हैं कि वे बिल्कुल सेफ हैं. तो मामला तुरंत साफ हो जाएगा. इसके साथ ही भविष्य में ऐसे खतरों से बचने के लिए अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को प्राइवेट रखें जिससे कोई भी अनजान शख्स आपके वीडियो से आपकी आवाज का सैंपल न चुरा सके. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी

