राष्ट्रवाणी: Winter Constipation: मौसम बदलने के साथ हमारी दिनचर्या और खानपान में भी कई बदलाव आने लगते हैं. खासकर सर्दियों में लोग गर्म बिस्तर से जल्दी बाहर नहीं निकलना चाहते और सुबह की सैर या एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों से दूरी बनाने लगते हैं. ठंड के कारण प्यास भी कम महसूस होती है, जिससे कई बार लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते. इस मौसम में तली-भुनी चीजें, गरम भोजन और मीठे पकवान खाने का मन भी अधिक करता है. इन छोटी-छोटी आदतों का असर धीरे-धीरे हमारी सेहत और पाचन तंत्र पर पड़ सकता है. सर्दियों में कई लोगों को पेट ठीक से साफ न होने, मल त्याग में परेशानी और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसे आमतौर पर कब्ज कहा जाता है. हालांकि कब्ज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में हमारी कुछ आदतें इस परेशानी को बढ़ा सकती हैं. सर्दियों में प्यास कम लगना एक सामान्य बात है. गर्मियों की तरह बार-बार पानी पीने का मन नहीं करता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शरीर को पानी की जरूरत कम हो गई है. पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर शरीर बड़ी आंत में मौजूद मल से ज्यादा पानी सोख सकता है. इससे मल सूखा और सख्त हो जाता है, जिसे बाहर निकालने में परेशानी होती है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में पानी की मात्रा कम करना कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें. इसके अलावा गुनगुना पानी, सूप और दूसरे तरल पदार्थ भी डाइट में शामिल करना बेहतर होता है. सर्दियों में आलस के कारण लोग अक्सर अपनी शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं. सुबह की वॉक छोड़ देना, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना और एक्सरसाइज से दूरी बनाना भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है. दरअसल, शारीरिक गतिविधियां आंतों की सामान्य गति को बनाए रखने में मदद करती हैं. जब शरीर लंबे समय तक काम नहीं करता, तो कुछ लोगों में आंतों की गतिविधियां धीमी हो जाती हैं और मल त्याग में परेशानी आने लगती है. इसलिए ठंड में भी रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा हल्की एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेचिंग को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. सर्दियों में खाने-पीने के विकल्प बदल जाते हैं. इस मौसम में पराठे, पकौड़े, मिठाइयां और ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन खाने की इच्छा बढ़ जाती है. वहीं कई लोग फल, हरी सब्जियां और सलाद जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ कम खाने लगते हैं. फाइबर पाचन को बेहतर रखने और मल को नरम बनाने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए डाइट में गाजर, मूली, पालक, मेथी, अमरूद, पपीता, दलिया और साबुत अनाज शामिल करें. दालों और दूसरी फाइबर युक्त चीजों का सेवन भी फायदेमंद होता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी
- फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-सैमसंग के मॉडल भी – फ्लिपकार्ट black friday सेल डिस्काउंट ऑफर on 65 inch 4k smart tv under 50000 – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में सजी छत्तीसगढ़ की दुर्लभ धरोहर, सोने की स्याही वाली पांडुलिपि, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख – राष्ट्रवाणी
- 6 साल बाद पति से तलाक लेंगी Sapna Choudhary, हरियाणवी डांसर ने बताई शादी टूटने की असली वजह? – sapna choudhary divorce with husband veer sahu after six year of wedding due to this reason – राष्ट्रवाणी
- ‘धुरंधर से भी बड़ी हिट…’, राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी – rakesh bedi ek duuje ke liye was a bigger hit than dhurandhar recalls actor got death threats – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर महिला से 6.89 लाख की ठगी – राष्ट्रवाणी

