राष्ट्रवाणी: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेंट करेंगे दो अमूल्य मूर्तियां नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र बालेन शाह अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दो ऐसी मूर्तियां भेंट करने जा रहे हैं, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती हैं. यह कदम नेपाल के पिछले प्रधानमंत्रियों की ओर से दिए जाने वाले पारंपरिक उपहारों से अलग होगा. अब तक नेपाल के प्रधानमंत्रियों की भारत यात्रा के दौरान पारंपरिक रूप से पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति उपहार में देने का चलन रहा है. लेकिन बालेन शाह ने ऐसे उपहार चुने हैं, जो भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को रेखांकित करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति
बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति भेंट करेंगे. यह देवता नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़े हैं और काठमांडू घाटी में प्रमुख आराध्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

