राष्ट्रवाणी: मोरिंगा की पत्तियों से बनाया पाउडर, मुरादाबाद की महिलाएं चला रहीं बिजनेसमोरिंगा की पत्तियों से बनाया पाउडर, अब दिल्ली तक हो रही सप्लाई, मुरादाबाद की महिलाएं चला रहीं बिजनेसReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:10 ISTMoringa Powder Business: खेती से कमाई करने के लिए अब महिलाएं भी नए-नए प्रयोग कर रही हैं. महिलाओं के एक समूह ने मोरिंगा की खेती से पाउडर बनाने और उसे बेचने का बिजनेस शुरू किया है. खेत में उगाई गई मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर तैयार यह पाउडर 1,000 रुपये किलो के भाव से बेचा जा रहा है. इसकी मांग दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में है. खास बात यह है कि इस काम को घर या खेत से भी शुरू किया जा सकता है. मुरादाबाद: खेती-किसानी में अब महिलाएं भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं. कई महिलाएं खेती को सिर्फ फसल उगाने तक सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि उससे जुड़े नए काम शुरू करके कमाई भी कर रही हैं. ऐसा ही एक काम महिलाओं का समूह कर रहा है. ये महिलाएं मोरिंगा की खेती करती हैं और इसकी पत्तियों से पाउडर तैयार करके बाजार में बेचती हैं. इस काम से उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. मोरिंगा का पाउडर बेचने वाली प्रिंसी यादव ने बताया कि शुरुआत में उन्हें मोरिंगा के फायदों के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने जिला डायरेक्टर से इसके बीज लिए और अपने खेत में पौधे लगाए. कुछ समय बाद पौधों में पत्तियां और फलियां आने लगीं. इसके बाद उन्होंने पत्तियों से पाउडर तैयार करना शुरू किया. अब वह इस पाउडर को बाजार में बेच रही हैं और इससे अच्छी कमाई कर रही हैं. ऐसे तैयार करती हैं मोरिंगा का पाउडर प्रिंसी यादव ने बताया कि मोरिंगा का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले पेड़ से इसकी पत्तियां तोड़ी जाती हैं. इसके बाद खेत में ट्यूबवेल के पास बने तालाब में पत्तियों को अच्छी तरह साफ करके धोया जाता है. फिर इन्हें ड्रायर किया जाता है और ठंडी जगह पर सुखाया जाता है. उनका कहना है कि मोरिंगा की पत्तियों को तेज गर्मी में सुखाने से इनके गुण और फायदे कम हो सकते हैं. इसलिए इन्हें ठंडे स्थान पर सुखाया जाता है. इसके बाद पत्तियों को ड्रायर करके पाउडर तैयार किया जाता है. जिन लोगों के पास ड्रायर मशीन नहीं है और जो अपने इस्तेमाल के लिए मोरिंगा का पाउडर बनाना चाहते हैं, वे घर या खेत में इसका पौधा लगाकर मिक्सी की मदद से भी पाउडर तैयार कर सकते हैं. Advertisement 1000 रुपये किलो बेचती हैं पाउडर प्रिंसी यादव के मुताबिक, मोरिंगा का पाउडर तैयार होने के बाद इसे छोटे-छोटे पैकेट में पैक करके बेचा जाता है. इसकी कीमत 1000 रुपये प्रति किलो रखी गई है. वह 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक के पैकेट बनाकर बेचती हैं. उनके पास दूर-दूर से लोग इसकी खरीदारी करने आते हैं. उन्होंने बताया कि उनके यहां तैयार होने वाला मोरिंगा पाउडर दिल्ली तक जाता है. इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश से इसकी मांग रहती है. इस काम से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है और वह इससे काफी खुश हैं. दूध, दही और सब्जी में मिलाकर कर सकते हैं सेवन प्रिंसी यादव ने बताया कि मोरिंगा पाउडर का सेवन दूध और दही में मिलाकर किया जा सकता है. इसके अलावा इसे सब्जी और रोटी में भी मिलाकर खा सकते हैं. उनके अनुसार, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि मोरिंगा को प्राकृतिक जड़ी-बूटी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

