राष्ट्रवाणी: सपने में नर्मदा माई ने दिए दर्शन तो नौकरी छोड़ पैदल की मां नर्मदा की परिक्रमासपने में नर्मदा माई ने दिए दर्शन तो युवक ने छोड़ दी लाखों की नौकरी! 3 महीने तक पैदल की मां नर्मदा की परिक्रमाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:04 ISTहरीश की कहानी का एक खास पहलू यह भी है कि परिक्रमा से लौटने के बाद उन्होंने फिर से अपने कामकाजी जीवन की शुरुआत की. अब उनकी नौकरी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लग गई है और वे दोबारा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं. परिवार में भी खुशहाली का माहौल है. यानी जिस नौकरी और जिम्मेदारियों को छोड़कर वे मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले थे, यात्रा पूरी करने के बाद जिंदगी फिर अपने रास्ते पर लौट आई. कहते हैं कि जब मन में श्रद्धा और विश्वास जाग जाए तो इंसान बड़े से बड़ा फैसला लेने से भी पीछे नहीं हटता. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के दिवाल गांव के रहने वाले हरीश प्रजापति की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कभी 50 हजार रुपए महीने की सैलरी पाने वाले हरीश अच्छी नौकरी, परिवार और आरामदायक जिंदगी जी रहे थे. वे पेशे से प्रोजेक्ट इंजीनियर हैं और देवास जिले के बागली सहित गुजरात की कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं. लेकिन एक रात आए सपने ने उनके मन में ऐसा भाव जगाया कि उन्होंने नौकरी छोड़कर मां नर्मदा की परिक्रमा पर जाने का फैसला कर लिया. इसके बाद वे बिना किसी खास तैयारी और जेब में पैसे रखे ही घर से निकल पड़े. करीब 3 महीने तक पैदल नर्मदा परिक्रमा की और रास्ते में मिलने वाले लोगों की सेवा और श्रद्धा को करीब से देखा. उनकी इस यात्रा की कहानी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. हरीश प्रजापति Local 18 को बताते हैं कि उनके जीवन में आध्यात्मिक बदलाव के पीछे सबसे बड़ा योगदान उनके गुरुदेव विभु जी महाराज का रहा है. गुरुजी के सानिध्य में रहते हुए उन्होंने जीवन को एक अलग नजरिए से देखना शुरू किया. गुरु विभु जी महाराज ने 51 हजार 108 शिवलिंगों की स्थापना का संकल्प लिया है और हरीश भी लंबे समय से इस कार्य से जुड़े हुए हैं. इसी दौरान उनके मन में यह विचार गहराने लगा कि जिंदगी सिर्फ नौकरी, पैसा, गाड़ी और सुविधाएं जुटाने तक सीमित नहीं है. असली सुख मन की शांति और सेवा में भी है. हरीश बताते हैं कि एक रात उन्हें सपने में मां नर्मदा के दर्शन हुए. उनके मन में मां नर्मदा के प्रति भक्ति और परिक्रमा करने की इच्छा इतनी प्रबल हो गई कि वे बार-बार इसी बारे में सोचने लगे. उनके अनुसार, उन्हें लगा कि अब मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकलना चाहिए. यही वह समय था, जब उन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया. परिवार ने नहीं रोका, बल्कि फैसले में दिया पूरा साथ अक्सर जब कोई व्यक्ति अच्छी नौकरी और कमाई छोड़कर लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने की बात करता है तो परिवार के सामने कई सवाल खड़े हो जाते हैं. लेकिन हरीश के साथ ऐसा नहीं हुआ. वे बताते हैं कि उनका परिवार से गहरा लगाव है. माता-पिता, भाई-भाभी, पत्नी और बच्चे सभी उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं. जब उन्होंने परिवार को बताया कि वे नौकरी छोड़कर मां नर्मदा की परिक्रमा करना चाहते हैं, तो परिवार ने उन्हें रोकने के बजाय उनके फैसले का सम्मान किया और पूरा साथ दिया. उनके करीबी मित्र नवनीत ठाकुर ने भी उन्हें हौसला दिया. उन्होंने कहा कि अगर मन में यात्रा करने की इच्छा है तो इसे पूरा करना चाहिए. इसके बाद हरीश ने मन पक्का किया और ओंकारेश्वर से अपनी परिक्रमा यात्रा शुरू कर दी. 3 महीने तक पैदल करते रहे परिक्रमा हरीश के मुताबिक, वे बिना किसी खास आर्थिक तैयारी के यात्रा पर निकले थे. उनके पास न तो लंबी यात्रा के लिए कोई बड़ा बजट था और न ही सुविधाओं से भरा कोई इंतजाम. लेकिन नर्मदा परिक्रमा के दौरान उन्हें ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने उनकी सोच बदल दी. रास्ते में कहीं भोजन मिला, कहीं चाय-पानी की व्यवस्था हुई तो कहीं लोगों ने परिक्रमा वासियों को अपने घर पर रुकने का निमंत्रण दिया. हरीश बताते हैं कि परिक्रमा के रास्ते में कई उद्योगपति, व्यापारी और सामान्य परिवार भी नर्मदा परिक्रमा करने वालों की सेवा में जुटे रहते हैं. कोई भोजन कराता है तो कोई चाय-पानी पिलाता है. कई लोग अपने घर के दरवाजे पर परिक्रमा वासियों के ठहरने और आराम करने की व्यवस्था करते हैं. यह सब देखकर उन्हें महसूस हुआ कि समाज में आज भी ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं. करीब 3 महीने तक पैदल चली इस यात्रा में उन्होंने हर दिन कुछ नया अनुभव किया. Advertisementपरिक्रमा ने सिखाया, असली सुख सुविधाओं में नहीं हरीश कहते हैं कि नर्मदा परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह इंसान को जीवन को नए नजरिए से देखना सिखाती है. रास्ते में अलग-अलग तरह के लोगों से मुलाकात होती है. किसी की सेवा भावना देखकर प्रेरणा मिलती है तो किसी की सादगी मन को छू जाती है. उनके अनुसार, परिक्रमा के दौरान उन्हें समझ आया कि सुख का अहसास केवल पैसा, नौकरी और आराम से नहीं होता, बल्कि मन की शांति और दूसरों के लिए कुछ करने से भी मिलता है. वे बताते हैं कि इस यात्रा ने उनके सोचने और जीवन को समझने का तरीका बदल दिया. अब वे आगे भी मां नर्मदा की संपूर्ण परिक्रमा करने की इच्छा रखते हैं, ताकि भक्ति और सेवा के इस रास्ते से जुड़े रह सकें. परिक्रमा पूरी कर लौटे तो फिर शुरू की नौकरी हरीश प्रजापति की यह कहानी बताती है कि उनके लिए नर्मदा परिक्रमा सिर्फ पैदल चलकर पूरी की गई यात्रा नहीं थी, बल्कि खुद को समझने और जीवन के मायने तलाशने का एक अनुभव थी. कभी अच्छी सैलरी और सुविधाओं वाली जिंदगी जीने वाले हरीश आज भी उस यात्रा को अपने जीवन का बेहद खास फैसला मानते हैं.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

