राष्ट्रवाणी: जॉब ऑफर पर झट से न करें भरोसा, फर्जीवाड़ा पकड़ने के 5 तरीके बचाएंगे नुकसाननौकरी के ऑफर पर झट से न करें भरोसा, फर्जीवाड़ा पकड़ने के ये 5 तरीके बचाएंगे नुकसानWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:46 ISTHow to Spot Fake Job ऑफर Letter: नौकरी ढूंढते वक्त फर्जी जॉब ऑफर्स और रिक्रूटमेंट स्कैम्स का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में फर्जी नौकरी के ऑफर पहचानने के तरीके पता होने चाहिए. जानिए नौकरी के लिए पैसों की मांग और संदिग्ध ईमेल से बचने के स्मार्ट टिप्स. इससे आपकी मेहनत और जानकारी, दोनों सिक्योर रहेंगी.How to Spot Fake Job ऑफर Letter: जॉब ऑफर के नाम पर फर्जीवाड़ा बहुत कॉमन हो गया हैनई दिल्ली (Fake Job ऑफर Letter). नौकरी की तलाश करना बहुत बड़ा काम है. उसमें फर्जी जॉब ऑफर का डर जुड़ जाए तो स्ट्रेस और बढ़ जाता है. चालाक ठग नामी कंपनियों के मिलते-जुलते नाम, नकली ईमेल आईडी और आकर्षक सैलरी का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं. कई बार तो बिना इंटरव्यू के ही सिलेक्शन का मेसेज आ जाता है. जरा सी लापरवाही से जेब खाली हो सकती है या निजी डेटा गलत हाथों में जा सकता है. ऑफर लेटर आने पर खुश होने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है. करियर के नए मौके ढूंढते वक्त हर ईमेल उम्मीद जगाता है. लेकिन जॉब मार्केट में फर्जी रिक्रूटमेंट स्कैम्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कभी ट्रेनिंग या किट के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं तो कभी पर्सनल डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स की मांग की जाती है. ऐसे में ऑफर की चमक-दमक के पीछे छिपा खतरा भांपना जरूरी है. मेहनत और जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बेसिक बातों पर ध्यान देना चाहिए. जानिए पहचानने के 5 टिप्स, जो आपको किसी भी धोखे से बचा सकते हैं. फर्जी जॉब ऑफर कैसे पहचानें?
ठगी से बचने के 5 तरीके नौकरी ढूंढते समय कई बार ऐसे ऑफर आते हैं, जो पहली नजर में बेहद शानदार लगते हैं. कम मेहनत, ज्यादा सैलरी या झटपट सिलेक्शन- स्कैमर्स इन्हीं बातों से अपना जाल बिछाते हैं. फर्जी जॉब ऑफर से बचने के लिए इन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखें. 1. पैसे या फीस की मांग हो तो रुक जाएं कोई भी असली और भरोसेमंद कंपनी नौकरी देने के बदले रुपये नहीं मांगती. अगर कोई खुद को HR बताकर रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग चार्ज, लैपटॉप सिक्योरिटी या यूनिफॉर्म के नाम पर पैसे मांगे तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला है. असली भर्ती प्रक्रिया में खर्च कंपनी का होता है, उम्मीदवार का नहीं. 2. इंटरव्यू के बिना डायरेक्ट ऑफर आए तो शक करें Advertisementअच्छी कंपनियों में भर्ती की तय प्रक्रिया होती है. उसमें रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या असेसमेंट शामिल होते हैं. अगर बिना किसी ठोस इंटरव्यू या बातचीत के सीधे ऑफर लेटर मिल जाए या बहुत ही ऊंची सैलरी का लालच दिया जाए तो सतर्क हो जाएं. इतना आसान ऑफर अक्सर किसी बड़े जाल का हिस्सा होता है. 3. चेक करें ईमेल डोमेन और कंपनी की वेबसाइट स्कैमर अक्सर बड़ी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती स्पेलिंग वाला ईमेल या वेबसाइट बना लेते हैं. जैसे असली कंपनी के नाम में एक अक्षर बदल देना या gmail.com जैसी सामान्य आईडी से ऑफिशियल ऑफर भेजना. हमेशा कंपनी की असली वेबसाइट पर करियर पेज चेक करें और वहीं दिए गए कॉन्टैक्ट से पुष्टि करें. 4. भाषा, जल्दबाजी और संदिग्ध लिंक से बचें फर्जी मेसेज या ईमेल में अक्सर स्पेलिंग या व्याकरण की गलतियां दिखती हैं. साथ ही, ‘आज ही भुगतान करें’ या ‘लिंक पर तुरंत डिटेल भरें’ जैसी हड़बड़ी पैदा की जाती है. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या आधार, पैन या बैंक की संवेदनशील डिटेल शेयर करने से बचें. 5. चेक करें कंपनी और रिक्रूटर का बैकग्राउंड जॉब ऑफर पर आगे बढ़ने से पहले कंपनी का नाम, पता और रिव्यू ऑनलाइन जरूर देखें. LinkedIn या अन्य प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर चेक करें कि जो व्यक्ति आपसे बात कर रहा है, क्या वह वाकई उस कंपनी में काम करता है या नहीं. जॉब स्कैम से बचने के टिप्स जब भी किसी कंपनी से कॉल या ईमेल आए तो अपने आवेदन का रिकॉर्ड जरूर देखें कि आपने वहां अप्लाई किया भी था या नहीं. कई बार लोग बिना अप्लाई किए आए मेसेज पर भी भरोसा कर बैठते हैं. अगर किसी ऑफर को लेकर जरा भी शक हो तो कोई भी कागज या जानकारी भेजने से पहले रुकें. जरूरत पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन या ऑफिशियल पोर्टल पर ऐसे संदिग्ध मेसेज की रिपोर्ट जरूर करें. इससे दूसरे लोग भी ठगी का शिकार होने से बच सकेंगे. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 23, 2026, 11:46 ISTऔर पढ़ें

