राष्ट्रवाणी: बुटाटी धाम में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 17 पक्के मकान और 100 दुकानें ध्वस्तButati Dham: 11 जेसीबी, 150 पुलिस जवान और प्रशासन का बड़ा एक्शन, विश्व प्रसिद्ध धाम में अतिक्रमण पर चला पीला पंजाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:37 ISTButati Dham encroachment drive: नागौर के विश्व प्रसिद्ध बुटाटी धाम में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया है. 11 जेसीबी और एक एलएनटी मशीन की मदद से 17 पक्के मकानों और 100 से अधिक अस्थाई दुकानों को हटाया जा रहा है. डेगाना एसडीएम जीतू कूलहरी, मूंडवा सीओ धर्म पूनिया और तहसीलदारों सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. सुरक्षा के लिए 150 से अधिक पुलिस जवान और तीन थानों की फोर्स तैनात की गई है. ख़बरें फटाफटNagaur News: बुटाटी धाम में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 11 जेसीबी और भारी पुलिस बल ने ढहाए अवैध निर्माणनागौर: राजस्थान के नागौर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुटाटी धाम में आज प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. प्रशासन का पीला पंजा चलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस महाअभियान के तहत 11 जेसीबी मशीनों, एक एलएनटी मशीन सहित सैकड़ों अन्य संसाधनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान बुटाटी धाम परिसर के आसपास लंबे समय से किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया गया. जानकारी के अनुसार, अब तक 17 पक्के मकानों और 100 से अधिक अस्थाई दुकानों के अतिक्रमण को जमींदोज किया जा चुका है. कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरा है. प्रशासनिक अमला और तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात अतिक्रमण हटाने की इस मुहिम में उपखंड स्तर के तमाम आला अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं. कार्रवाई के दौरान डेगाना एसडीएम जीतू कूलहरी, डेगाना तहसीलदार सपना कुमारी सोनी, सांजू तहसीलदार सतीश कुमार राव, मूंडवा सीओ धर्म पूनिया, डेगाना बीडीओ मोहन लाल नौजल और वीडीओ बीरबल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स और नागौर आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है, जिनकी निगरानी में कार्रवाई लगातार जारी है. राजस्व, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई इस अतिक्रमण निरोधी अभियान में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला. नागौर जिले की डेगाना तहसील के राजस्व विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे. कार्रवाई शुरू होने से पहले सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति और अन्य तकनीकी पहलुओं को सुनिश्चित किया गया, ताकि बिना किसी बाधा के अवैध कब्जों को हटाया जा सके. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Nagaur,Nagaur,RajasthanFirst Published :November 23, 2026, 11:37 ISTऔर पढ़ें

