राष्ट्रवाणी: ब्रेकअप के बाद बदले की आग कैसे भड़कती है? समझें इसके पीछे की साइकोलॉजीप्यार में रिजेक्शन बर्दाश्त क्यों नहीं कर पाते कुछ लोग, ब्रेकअप के बाद बदले की आग कैसे भड़कती है? समझें इसके पीछे की साइकोलॉजीWritten by:Last Updated:November 23, 2026, 11:42 ISTRelationship Psychology: ब्रेकअप किसी की जिंदगी का अंत नहीं है और न ही हिंसा करने का बहाना. रिश्ते में प्यार के साथ सम्मान और आजादी भी जरूरी है. पार्टनर के अलग होने के फैसले को स्वीकार करना और गुस्से को संभालना ही स्वस्थ रिश्तों की पहचान है. ख़बरें फटाफटब्रेकअप के बाद हिंसा क्यों करते हैं लोग?
समझें मनोविज्ञान (Image-एआई generated)Relationship Psychology: प्यार में अलगाव का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है. खासकर तब, जब रिश्ता कई साल पुराना हो और दोनों ने साथ भविष्य के सपने देखे हों. लेकिन क्या रिश्ता टूटने का मतलब यह है कि सामने वाले को नुकसान पहुंचाया जाए? महाराष्ट्र के डोंबिवली में सामने आई एक घटना ने इस सवाल को फिर चर्चा में ला दिया है. यहां 7 से 8 साल पुराने रिश्ते के खत्म होने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के घर में आग लगा दी. घटना के वक्त महिला अपने माता-पिता के साथ घर में थी. तीनों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बताती है कि रिश्तों में गुस्सा और असुरक्षा किस हद तक खतरनाक हो सकती है. आइए जानते हैं इसके पीछे का मनोविज्ञान और कोशिश करते हैं ये समझने की कि क्यों इस तरह के कदम उठाए जाते हैं. ब्रेकअप के बाद हिंसा पर क्यों उतर जाते हैं लोग?
रिलेशनशिप में ब्रेकअप सिर्फ दो लोगों का अलग होना नहीं होता. लंबे समय तक साथ रहने पर व्यक्ति भावनात्मक रूप से पार्टनर पर निर्भर हो सकता है. ऐसे में जब दूसरा व्यक्ति रिश्ता खत्म करने का फैसला करता है, तो कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पाते. उन्हें दुख, गुस्सा, अपमान और रिजेक्शन का एहसास हो सकता है. Advertisementमनोविज्ञान के नजरिए से इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. जैसे पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता, गुस्से पर कंट्रोल न होना, असुरक्षा और सामने वाले के फैसले को अपनी हार समझना. कुछ लोग रिश्ते को प्यार के बजाय अधिकार की तरह देखने लगते हैं. उन्हें लगता है कि पार्टनर को उनसे अलग होने का हक नहीं है. यही सोच धीरे-धीरे बदले की भावना में बदल सकती है. अब लड़के ही नहीं, लड़कियां भी कर रही हैं हिंसा रिश्तों में हिंसा को अक्सर पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन महिलाएं भी पार्टनर के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, पीछा करने या नुकसान पहुंचाने जैसे कदम उठा सकती हैं. गुस्सा, जलन, असुरक्षा और बदले की भावना किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि दोनों के मामलों की संख्या या गंभीरता एक जैसी है. असल बात यह है कि प्यार के नाम पर किसी को डराना, धमकाना या उसकी मर्जी के खिलाफ रिश्ता बनाए रखना गलत है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. हिंसा से रिश्ते और जिंदगी पर क्या असर पड़ता है?
ब्रेकअप के बाद हिंसा का असर सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं रहता. धमकी, पीछा करना या हमला करने से सामने वाले के मन में डर बैठ सकता है. इससे उसका आत्मविश्वास, मानसिक शांति और भविष्य के रिश्तों पर भरोसा प्रभावित हो सकता है. परिवार के लोग भी तनाव और असुरक्षा से गुजरते हैं. हिंसा करने वाले व्यक्ति को भी कानूनी कार्रवाई और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि मारपीट या बदला लेने से रिश्ता वापस नहीं आता, बल्कि हालात और बिगड़ जाते हैं. ब्रेकअप के बाद गुस्सा आए तो क्या करें?
रिश्ता टूटने पर दुखी होना या गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उस गुस्से में किसी को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है. ऐसे समय में पार्टनर के फैसले का सम्मान करें, कुछ समय दूरी बनाएं और किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करें. अगर गुस्सा काबू से बाहर हो रहा है या किसी को नुकसान पहुंचाने का ख्याल आ रहा है, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लें.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 23, 2026, 11:42 ISTऔर पढ़ें

