राष्ट्रवाणी: झारखंडः पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, जमशेदपुर में ली अंतिम सांसपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, जमशेदपुर में ली अंतिम सांस, झारखंड में शोक की लहरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:42 ISTझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह कई महीनों से बीमार थीं. उनके निधन पर JMM, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दुख जताया.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया.जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह पिछले कई महीनों से बीमार थीं. उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है. झारखंड के राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है. मां के निधन के बाद अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. आज दोपहर 1 बजे उनके पार्थिव शरीर को आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह ले जाया जाएगा. वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. JMM ने जताया दुख, कहा- मां को खोने का दर्द हम समझते हैं अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी दुख जताया है. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि एक मां का दुनिया से चले जाना किसी बेटे के लिए कितना बड़ा दुख होता है. इसे JMM परिवार हाल में ही महसूस कर चुका है. उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी ने भी अपनी गुरुमाता को खोया है. ऐसे में अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के दर्द को समझ सकते हैं. मनोज पांडे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस मुश्किल समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति मिले. भाजपा ने कहा- श्रवण कुमार की तरह मां की सेवा करते थे अर्जुन मुंडा भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी मां लंबे समय से बीमार थीं. अर्जुन मुंडा श्रवण कुमार की तरह उनकी सेवा कर रहे थे. उनके जाने से सभी दुखी हैं. अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर कांग्रेस की ओर से भी शोक जताया गया है. कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की. About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 23, 2026, 11:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

