राष्ट्रवाणी: बिहार में खुलेंगी 33 औद्योगिक इकाइयां, 73 नई कंपनियों को 100 एकड़ जमीन मंजूरबिहार में औद्योगिक निवेश को रफ्तार, खुलेंगी 33 औद्योगिक इकाइयां; 73 कंपनियों को 100 एकड़ जमीन मंजूरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 10:19 ISTBihar industrial investment: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी बियाडा ने राज्य में 73 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए लगभग 100 एकड़ भूमि आवंटन को स्वीकृति दे दी है. इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश में 1,380.80 करोड़ रुपये का नया निवेश आएगा और करीब 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी. (फाइल फोटो)पटना. बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल हुई है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने 33 औद्योगिक इकाइयों को 64.23 एकड़ जमीन और प्लग एंड प्ले शेड आवंटित करने की मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में 915.52 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से करीब 2,300 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, गारमेंट और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में ये इकाइयां स्थापित होंगी. उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण फैसला बियाडा की ओर से आयोजित परियोजना समाशोधन समिति यानी पीसीसी की बैठकों में लिया गया है. राज्य में उद्योग लगाने के प्रति निवेशकों का उत्साह इस बात से समझा जा सकता है कि कई औद्योगिक भूखंडों के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. पारदर्शी प्रक्रिया और गहन समीक्षा के बाद योग्य निवेशकों को लगभग 100 एकड़ जमीन आवंटित करने की हरी झंडी दी गई है, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके. खाद्य प्रसंस्करण से लेकर गारमेंट उद्योग तक निवेश स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल और गारमेंट निर्माण के साथ यूपीवीसी पाइप, पीयू फोम, बैग निर्माण और सामान्य विनिर्माण से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं. इसके अलावा राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में भी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इन इकाइयों की स्थापना कुमारबाग, सिकंदरपुर, पाटलिपुत्र, फतुहा, बरियारपुर, औरंगाबाद, नावानगर और बिहारशरीफ सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रस्तावित है. स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, पलायन पर लगेगी लगाम इस बड़े औद्योगिक निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे. अधिकारियों का मानना है कि 1,380.80 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं के चालू होने से लगभग 10,000 युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिल सकेगा. बियाडा प्रशासन का लक्ष्य है कि आवंटित भूमि पर जल्द से जल्द इकाइयों की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए, जिससे बिहार निवेशकों के पसंदीदा केंद्र के रूप में उभर सके. About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 23, 2026, 10:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सीसीएल के हज़ारीबाग़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई में सीआईएसएफ ने 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी

