राष्ट्रवाणी: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम होगा विद्यापति एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानमिथिलावासियों को बड़ी सौगात: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम होगा विद्यापति एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 09:59 ISTDarbhanga Airport rename Vidyapati Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर कैबिनेट से दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही मार्च 2027 तक एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डाॅ. नागेन्द्र झा स्टेडियम, दरभंगा में ₹346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कियादरभंगा. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिथिलांचल को बड़ी सौगात देते हुए दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने का बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक महीने के अंदर कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजेगी, ताकि इसे विद्यापति एयरपोर्ट नाम दिया जा सके. इसके साथ ही मार्च 2027 तक दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां करीब 4 किलोमीटर लंबा रनवे बनाया जाएगा और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि नए टर्मिनल भवन का निर्माण मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा, रनवे के विस्तार और अन्य सुविधाओं के विकास से यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन का रास्ता खुलेगा. विद्यापति पर्व समारोह में की बड़ी घोषणा बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे थे. सबसे पहले उन्होंने प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 54वें विद्यापति पर्व समारोह का उद्घाटन किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, मंत्री मदन सहनी और विधायक मुरारी मोहन झा ने पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. मंच से नेताओं ने मिथिला और मैथिली के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे. 346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिले को कुल 346 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इसमें करीब 330 करोड़ रुपये की लागत वाली 130 योजनाओं का उद्घाटन और लगभग 16 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर सीएम ने स्पष्ट किया कि टेंडर और मिट्टी भराई का काम शुरू हो चुका है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा. इसके अलावा मिथिला को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई 11 हजार करोड़ रुपये की सहायता और कोसी-मिथिला जोड़ने वाली परियोजना का भी जिक्र किया. माता सीता के समय से समृद्ध रही है मैथिली अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि मैथिली हजारों साल पुरानी भाषा है और माता सीता के समय से ही इसकी समृद्ध परंपरा रही है. यह केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति पर्व को राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाता है और अब मिथिला की महान विभूतियों की प्रतिमाएं प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाएंगी. वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प में बिहार और मिथिला की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Darbhanga,BiharFirst Published :November 23, 2026, 09:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सीसीएल के हज़ारीबाग़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई में सीआईएसएफ ने 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
