राष्ट्रवाणी: बंदरों के आतंक से परेशान किसान ने निकाला रास्ता,मेड़ पर लगाए मसालों के पेड़बंदरों के आतंक से परेशान किसान ने निकाला अनोखा रास्ता, खेत की मेड़ पर लगाए 500 मसालों के पेड़, अब हो रही कमाईReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 17:54 IST.बालाघाट के वारासिवनी क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले किसान सुभाष पारधी ने इस समस्या से निपटने के लिए मसालों की खेती शुरु की है. ऐसे में उन्होंने अपनी खेत की मेढ़ पर अलग-अलग मसालों के पेड़ लगाए है. खेती किसानी एक ऐसा व्यवसाय है, जहां पर मानसून से लेकर दूसरों तरह खतरे फसलों को होते हैं. ऐसे में किसान भाइयों को कई तरह के नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए खेती को मानसून का जुआ कहा जाता है. अब रोग, कीट और खरपतवार ही नहीं बल्कि खेती में बीते कुछ सालों में बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है. ऐसे में किसान भाइयों ने अपनी खेती से दलहनी फसलों से किनारा करना शुरू कर दिया है. कुछ सालों में बालाघाट में रबी के सीजन में धान का रकबा बढ़ने लगा है. इसके पीछे किसान भाइयों का कहना है कि धान की खेती ही एक ऐसी खेती है, जिस पर बंदर अटैक नहीं करते हैं. लेकिन अब स्मार्ट किसान ने अपने खेत में नया प्रयोग किया है.बालाघाट के वारासिवनी क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले किसान सुभाष पारधी ने इस समस्या से निपटने के लिए मसालों की खेती शुरु की है. ऐसे में उन्होंने अपनी खेत की मेढ़ पर अलग-अलग मसालों के पेड़ लगाए है. बंदर भगाने गजब का प्लान उन्नत किसान सुभाष पारधी का कहना है कि वह अपने खेत में आने वाले बंदरों से काफी परेशान थे. ऐसे में उन्होंने खेत में सब्जियों और दलहनी फसलों को लगाना ही बंद कर दिया था. ऐसे में उन्होंने असम यात्रा के दौरान वहां के किसानों से प्रेरणा ली. दरअसल, वहां पर भी इसी तरह की समस्या देखने को मिली. ऐसे में वहां के किसानों ने अपने खेत की मेढ़ पर मसालों के पेड़ लगा दिए. इससे बंदर खेत की मेढ़ से लौट जाते थे और उनकी फसलें बचने लगी. ऐसे में सुभाष पारधी ने अपने खेत की मेड़ पर तेज पत्ता, मोटी इलायची सहित दूसरे मसालों के पेड़ लगाए है. खेत में लगाए सैकड़ों पेड़ सुभाष पारधी का कहना है कि उन्होंने अपने खेत की मेढ़ पर आसपास लगभग 500 पेड़ लगाए है. ऐसे में उनके खेत को देखने के लिए कई किसान भी आ रहे है. उनका तर्क है कि मसालों के पेड़ की सुगंध से बंदर भाग जाते हैं. इसके अलावा मसालों के पेड़ लगाने से फेंसिंग का भी खर्च बच जाता है. इसके अलावा झटका मशीन से लागत और जान का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में मसालों के पेड़ न सिर्फ आवारा और जंगली पशु भी दूर रहते हैं. इसके अलावा अतिरिक्त आय भी हो रही है. उनका कहना है कि अब तक उन्होंने तेज पत्ते से 10 हजार से ज्यादा की कमाई की है और मोटी इलायची से भी कुछ कमाई की है. उन्हें उम्मीद आने वाले समय में वह लाखों की कमाई कर सकते हैं. अब किसान ले रहे प्रेरणा सुभाष पारधी का कहना है कि उनके एक्सपेरिमेंट को देखने के लिए दूर-दूर से किसान आ रहे है. वह उनसे मसालों की खेती के बारे में सीख रहे है. वहीं, किसानों का कहना कि जहां बालाघाट में सिर्फ धान की खेती होती थी वहां पर अब मसालों की खेती भी किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. किसान उनसे मसालों के पौधे भी लेकर जा रहे हैं.Location :Balaghat,Madhya PradeshFirst Published :November 24, 2026, 17:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये ड्राई फ्रूट्स! दिल-दिमाग से लेकर इम्युनिटी तक का रखेंगे ख्याल – dry fruits are blessing for women health from heart and brain health to immunity will take care of everything – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा भाजपा की टीम यूपी में उतरी, सीएम योगी के समर्थन में घर-घर पहुंच रहीं 73 नेत्रियां – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: सीजी में कांग्रेस ने की 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर शहर की प्रगति और ग्रामीण की बरखा को जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- मिशन 2028: 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को कमान, ‘रेड-येलो-ग्रीन’ फार्मूले से साधेगी भाजपा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 70,979 किसानों ने बेचा धान, एक दिन में हुई 63 हजार टन से अधिक खरीदी – राष्ट्रवाणी

