राष्ट्रवाणी: बांस पर उकेरी मां की ममता, नागिन से बच्चों को बचाती चिड़िया की कला वायरलसमस्तीपुर के सचिन ने बांस पर उकेरी मां की ममता, नागिन से बच्चों को बचाती चिड़िया की कलाकारी वायरलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:23 ISTसमस्तीपुर के पटोरी निवासी सचिन ने बांस और उसके छिलके से अनोखी कलाकृति बनाई है. इसमें नागिन के हमले से बच्चों को बचाती मां चिड़िया का दृश्य दिखाया गया है. बिना मशीन के सात दिन में यह तैयार हुई है. सचिन ने इस कलाकृति की कीमत 8500 रुपये रखी है.ख़बरें फटाफट समस्तीपुर: कभी-कभी हुनर की ऐसी तस्वीर सामने आती है, जिसे देखकर कुछ पल के लिए नजरें ठहर जाती हैं. लकड़ी के एक छोटे से टुकड़े पर अगर पूरा संसार बस जाए और उसमें मां की ममता, बच्चों का प्रेम और जिंदगी बचाने की जद्दोजहद दिखाई देने लगे, तो यह किसी जादू से कम नहीं है. ऐसी ही एक अद्भुत कलाकृति समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले सचिन ने तैयार की है. उन्होंने बांस की लकड़ी और उसके ऊपरी छिलके की मदद से पक्षियों का ऐसा खूबसूरत संसार बनाया है, जो पहली नजर में ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. इस कलाकृति में एक घोंसला है, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे बैठे हैं. उनके ऊपर एक बड़ी नागिन हमला करने की कोशिश करती दिखाई देती है. वहीं घोंसले के ऊपर बैठी मां चिड़िया अपने बच्चों को बचाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करती नजर आती है. इस पूरे दृश्य को इतनी बारीकी और खूबसूरती से तैयार किया गया है कि देखने वाले को ऐसा महसूस होता है, मानो यह घटना सचमुच उसकी आंखों के सामने घट रही हो. एक सप्ताह की मेहनत से तैयार हुई मां की ममता की अनोखी तस्वीर इस कलाकृति की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ पक्षियों की आकृति नहीं बनाई गई है, बल्कि उनके व्यवहार और भावनाओं को भी दर्शाने की कोशिश की गई है. घोंसले में बैठे दो नन्हे बच्चों को देखकर मां के प्रति उनका जुड़ाव महसूस होता है, तो दूसरी तरफ नागिन के हमले का दृश्य खतरे का एहसास कराता है. इसी बीच ऊपर मौजूद मां चिड़िया अपने बच्चों की रक्षा करती दिखाई देती है. सचिन ने लकड़ी के अलग-अलग हिस्सों को इस तरह आकार दिया है कि हर आकृति अपनी अलग पहचान रखती है. Advertisementघोंसला बनाने के लिए उन्होंने बांस की लकड़ी के ऊपर निकलने वाले छिलके का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा पक्षियों और सांप की आकृतियों को भी हाथों से बारीकी के साथ तैयार किया गया है. इस पूरे थीम को बनाने में उन्हें करीब एक सप्ताह का समय लगा. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है.पूरा काम हाथों से किया गया है. यही वजह है कि इस कलाकृति में उनकी मेहनत, धैर्य और रचनात्मक सोच साफ दिखाई देती है. क्या कहते हैं कारीगर सचिन?
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत के दौरान कारीगर सचिन ने बताया कि इस कलाकृति को उन्होंने पूरी तरह अपने हाथों से तैयार किया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि मां की ममता और अपने बच्चों के प्रति उसके प्रेम को दिखाने का प्रयास है. उन्होंने बताया कि इसमें अलग-अलग पक्षियों की थीम को शामिल किया गया है. घोंसले में दो बच्चे हैं और उनके ऊपर मां चिड़िया मौजूद है. वहीं सांप बच्चों पर हमला करने की कोशिश करता दिखाई देता है. सचिन के मुताबिक, मां किस तरह अपने बच्चों की रक्षा के लिए हर खतरे से लड़ने को तैयार रहती है, इसी भावना को उन्होंने इस कलाकृति के माध्यम से दिखाया है. उन्होंने यह भी बताया कि इसे तैयार करना आसान नहीं था. हर हिस्से को सही आकार देना और फिर सभी आकृतियों को एक साथ जोड़ना काफी मेहनत भरा काम रहा. करीब सात दिनों की मेहनत के बाद यह अनोखी कलाकृति तैयार हुई. इसकी कीमत उन्होंने साढ़े आठ हजार रुपये रखी है.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 25, 2026, 07:23 ISTऔर पढ़ें

