राष्ट्रवाणी: ऑनलाइन गेम में नाबालिग से हुई दोस्ती, फिर किडनैप कर होटल ले गया, अरेस्टऑनलाइन कैरम गेम में नाबालिग से हुई दोस्ती, फिर किडनैप कर होटल ले गया, केन्याई नागरिक अरेस्टWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 23:55 ISTओडिशा के पुरी में ऑनलाइन कैरम गेम के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती करने और उसे किडनैप कर भुवनेश्वर ले जाने के मामले में केन्याई नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने लड़की को धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और उसके पिता से वीपीएन नंबर के जरिए उगाही की कोशिश भी की.पुरी पुलिस ने भुवनेश्वर के एक प्राइवेट होटल से नाबालिग लड़की को बरामद कर केन्याई नागरिक को गिरफ्तार किया है. (एआई इमेज)भुवनेश्वर. ओडिशा के पुरी में एक नाबालिग लड़की से ऑनलाइन दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने नाबालिक लड़की के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश भी की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक केन्याई नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजी मोहम्मद के रूप में हुई है. पुरी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भुवनेश्वर के एक प्राइवेट होटल से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन कैरम गेम के जरिए नाबालिग से दोस्ती की थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी. आरोप है कि आरोपी 18 नवंबर को पुरी पहुंचा और एक कॉलेज के पास नाबालिग से मिला. इसके बाद वह लड़की को अपने साथ भुवनेश्वर ले गया. वहीं, लड़की के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुरी टाउन थाने में मिसिंग केस दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपी और नाबालिग के भुवनेश्वर में होने की जानकारी मिली. आरोप है कि लड़की को अपने साथ ले जाने के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इतना ही नहीं, उसने लड़की के पिता से पैसे की मांग भी की. पुलिस के अनुसार, पैसे मांगने के लिए वीपीएन नंबर का इस्तेमाल किया गया था. धर्म बदलने का भी दबाव बनाने का आरोप नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था. पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है. वहीं, पुलिस ने बताया कि मोहम्मद फैजी मोहम्मद 10 नवंबर को भारत आया था. वह गुजरात में रह रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पिता के इलाज के लिए भारत आया है. इसके बाद वह 18 नवंबर को पुरी पहुंचा और नाबालिग को अपने साथ भुवनेश्वर ले गया. Advertisementहोटल में छापेमारी कर लड़की को कराया गया रेस्क्यू नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुरी टाउन पुलिस ने स्पेशल स्क्वॉड के साथ मिलकर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने भुवनेश्वर के एक प्राइवेट होटल में छापेमारी की. यहां से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…Location :All IndiaFirst Published :November 24, 2026, 23:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पावरलिफ्टिंग में BSP के 2 कर्मियों ने जीते कांस्य पदक, ठाकुर व संतोष ने बढ़ाया मान
- एक और बड़ी घटना में, सीआईएसएफ ने झारखंड में 55.9 टन वजनी कोयला लदा ट्रक जब्त किया – भारतीय पीएसयू
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी

