राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): J&K: 37 साल से बंद दुर्गेश्वरी मंदिर के खुले कपाट, मंत्रोच्चारण से टूटा सन्नाश्रीनगर: 37 साल से बंद दुर्गेश्वरी मंदिर के खुले कपाट, मंत्रोच्चारण से टूटा चार दशक का सन्नाटाWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:52 ISTश्रीनगर के फतेह कदल इलाके में स्थित ऐतिहासिक दुर्गेश्वरी मंदिर 37 साल बाद फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. मंदिर का रिनोवेशन पूरा होने के बाद मंगलवार को दोबारा पूजा-अर्चना हुई. मौके पर श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू और एसएसपी श्रीनगर भी पहुंचे.37 साल बाद दोबारा खुला श्रीनगर का ऐतिहासिक दुर्गेश्वरी मंदिर. पूजा-अर्चना के दौरान मौजूद अधिकारी रहे वरिष्ठ अधिकारी.Jammu & Kashmir News: श्रीनगर का ऐतिहासिक दुर्गेश्वरी मंदिर 37 साल बाद फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. यह मंदिर के फतेह कदल इलाके के बनमोहल्ला में है. मंदिर का रिनोवेशन पूरा होने के बाद मंगलवार को इसे दोबारा खोला गया है. इस मौके पर श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू और एसएसपी श्रीनगर भी मंदिर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की और मंदिर में माथा टेका. मंदिर के दोबारा खुलने को कश्मीर की साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मंदिरों का रिनोवेशन सिर्फ धार्मिक इमारतों को फिर से तैयार करना नहीं है, बल्कि कश्मीर की पुरानी परंपरा, आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत करना भी इसका मकसद है. 37 साल बाद फिर हुई पूजा-अर्चना दुर्गेश्वरी मंदिर लंबे समय से बंद था. करीब चार दशक बाद इसके रिनोवेशन का काम पूरा हुआ और मंदिर को दोबारा खोला गया. उद्घाटन के मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने मंदिर में पूजा की और इसके धार्मिक महत्व को याद किया. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कश्मीर में मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि यहां की पुरानी सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा हैं. इसलिए इन धार्मिक स्थलों का संरक्षण जरूरी है. कश्मीर के कई मंदिरों में हो रहा रिनोवेशन अधिकारियों के मुताबिक, 2019 के बाद कश्मीर घाटी में कई मंदिरों के रिनोवेशन और दोबारा खोले जाने की पहल हुई है. इस काम में सरकार के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की भी भूमिका रही है. प्रशासन का कहना है कि ऐसे प्रयासों का मकसद कश्मीर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है. इसके साथ ही उन स्थानों को फिर से सक्रिय करना भी है, जो लंबे समय से बंद या उपेक्षित रहे हैं. स्थानीय मुस्लिम समुदाय का भी मिला सहयोग दुर्गेश्वरी मंदिर के रिनोवेशन और दोबारा खोलने की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम रहा. अधिकारियों ने खास तौर पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के सहयोग की सराहना की. स्थानीय लोगों की भागीदारी को कश्मीर की पारंपरिक भाईचारे की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और उन्हें दोबारा सक्रिय करने के ऐसे प्रयास तभी सफल हो सकते हैं, जब स्थानीय लोग भी इसमें साथ दें. About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…Location :Jammu and KashmirFirst Published :November 24, 2026, 22:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित… – राष्ट्रवाणी

