राष्ट्रवाणी: शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। Redmi Turbo 6 मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स लीक 7 इंच डिस्प्ले और 11000mAh बैटरी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
रेडमी के इस अपकमिंग फोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही हैं। इस फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मुताबिक रेडमी का यह फोन 7 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।
शाओमी या रेडमी ने अब तक इतनी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। अब अपकमिंग Redmi Turbo 6 मैक्स की कथित स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। अपकमिंग Redmi Turbo 6 मैक्स के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 7-इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है।
इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 188Hz हो सकता है, जो अल्ट्रा-स्लिम बैजल के साथ आ सकता है। 91Mobiles के मुताबिक, रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ये डिटेल्स टिपस्टर Gadgets Data ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रेडमी का यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Redmi Turbo 6 मैक्स / Poco X9 प्रो मैक्स : • ~7″ 2K 185Hz flat LTPS OLED , अल्ट्रा slim bezels • ~11000mAh+🔋~100W⚡ • 3nm Dimensity 9000 सीरीज SoC (9500 or 9600M) • LPDDR5X RAM, UFS 4.1 • Metal frame, IP69, US FS, USB 2.0 • 50MP OIS main 📸 + UW • Could get a new horizontal camera module रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी है कि फोन में 11,000mAh की बैटरी मिलेगी।
यह फोन 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अगर ये जानकारी सही होती हैं तो Redmi Turbo 6 मैक्स अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के ही 9500 या 9600M चिपसेट के साथ भी लाया जा सकता है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है। Redmi Turbo 6 मैक्स स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा।
इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस है, ऐसे में कंपनी कैमरा सेटअप बेसिक रख सकती है, जिससे यह फोन बजट फ्रेंडली रेंज में बिक्री के लिए लाया जा सकता है। इसके साथ ही खबर है कि फोन में मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
फिलहाल रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।

