राष्ट्रवाणी: Redmi अपने K100 लाइनअप में एक नए फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर के साथ आएगा नया रेडमी फोन।
ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप, जिसमें टेलीफोटो लेंस भी होगा। कंपनी बड़े सेंसर और संतुलित कैमरा सेटअप पर ध्यान दे रही है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Redmi इन दिनों अपने K100 लाइनअप के एक और फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रहा है। कंपनी चीन में इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Redmi K100 प्रो और K100 प्रो मैक्स को लॉन्च कर चुकी है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस लाइनअप के एक और पावरफुल स्मार्टफोन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है।
रेडमी का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह 2nm चिप है, जो 18% बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह TSMC के फर्स्ट जेन N2 प्रोसेसर से 5 प्रतिशत तक फास्ट है।
रेडमी के अपकमिंग फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा में 1/1.3-inch-class सेंसर का यूज किया जाएगा। इसके साथ था फोन में अल्ट्रा वाइड कैमरे को फी अपग्रेड मिलेगा।
इस फोन में टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। रेडमी फिलहाल अलग-अलग साइज के सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी फिलहाल मिडियम और स्मॉल सेंसर को लेकर विचार कर रही है।
हालांकि, फोकल लेंथ को लेकर कंपनी साफ कर चुकी है कि वह 3X ऑफर करेगी। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किए Redmi K100 प्रो स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया था।
नए फोन में कंपनी हाई मेगापिक्सल काउंट वाले कैमरा सेंसर की बजाय बड़े साइज के सेंसर और बैलेंस कैमरा सेटअप पर फोकस कर रहा है। इस कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा फोन को फोटोग्राफी के लिए और भी फ्लैक्सीबलिटी ऑफर करेगा, जो पोर्टेट और दूर के ऑब्जेक्ट्स की फोटो क्लिक करेगा। कंपनी ऐसे हार्डवेयर सेटअप पर काम कर रही है, जो इस फोन के फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस ऑफर करें।
रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। ऐसे में रिपोर्ट्स पर किए जा रहे दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर यह जानकारी इंजीनियरिंग सैंपल के जरिए सामने आई है।
फिलहाल इस मॉडल के नाम, लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

