राष्ट्रवाणी: Epson Korea ने दो नए 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर EH-LS7000 और EH-LS5000 लॉन्च किए हैं। Epson ने लॉन्च किए 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर, मिलेगा 500 इंच का शानदार अनुभव Epson ने दो नए 4K लेजर प्रोजेक्टर लॉन्च किए। ये प्रोजेक्टर 500 इंच तक की डिस्प्ले देते हैं।
एआई सुपर स्केल और HDR10 जैसे फीचर्स शामिल हैं। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Epson Korea ने दो 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर EH-LS7000 और EH-LS5000 लॉन्च किए हैं।
ये दोनों प्रोजेक्टर 500 इंच की डिस्प्ले ऑफर करते हैं, जो 4K (3,840 x 2,160) मॉडल हैं, जो लेजर लाइस सोर्स के साथ आता है। EH-LS7000 प्रोजेक्टर 3,600 ISO लूमिन्स और EH-LS5000 प्रोजेक्टर 2,500 ISO लूमिन्स ऑफर करता है। Epson Korea के EH-LS7000 प्रोजेक्टर की लूमिन्स 3,600 ISO और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 5,000,000:1 है।
इसके साथ ही EH-LS5000 प्रोजेक्टर की लूमिन्स 2,500 ISO और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3,000,000:1 है। Epson का कहना है कि नॉर्मल मोड में प्रोजक्टर 20,000 घंटे लाइट ऑफर करने के लिए डिजाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि कलर ब्राइटनेस और कलर गौमट सिंगल चिप DLP प्रोजेक्टर के मुकाबले तीन गुना बेहतर है।
इन प्रोजेक्टर में लोवर रेजोल्यूशन कंटेंट की डिटेल को शार्प करने के लिए एआई Super से स्केल किया जा सकता है। इसके साथ ही एआई PQ Scene 2.0+, एआई कॉन्ट्रास्ट, और MEMC मोशन कॉम्पेन्सेशन दिया गया है, जो फिल्म से सीन को नेचुरल दिखाता है। इसके साथ ही गेम और स्पोर्ट्स के फुटेज स्मूद करता है।
प्रोजेक्टर में HDR10, HLG, और डायनमिक टोन मैपिंग का सपोर्ट मिलता है। इन प्रोजेक्टर में कंपनी ने HDMI पोर्ट के साथ eARC मिलते हैं। इन प्रोजेक्टर के स्क्रीन साइज को 40 इंच (102 cm) से 500 इंच (1,270 cm) तक सेट किया जा सकता है।
इनका थ्रो 1.1 मीटर से 14.7 मीटर है। इन प्रोजेक्टर को लीविंग रूम में सिनेमा सेटअप एक्सपीरियंस किया जा सकता है। इस प्रोजेक्टर के सेंटर लेंस को वर्टिकल 59 प्रतिशत और 21 प्रतिशत हॉरिजेंटल शिफ्ट किया जा सकता है।
यानी बिना चेसिस को मूव किए इमेज को संरेखित किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी सीलिंग माउंट और दूसरे एक्सेसरीज भी ऑफर करती है। इस प्रोजेक्टर के फैन का साउंड नॉर्मल मोड में 25 dB है, जो पिछले मॉडल से 10 dB कम है।
इको मोड में नॉइस 22 dB है। यूजर्स प्रोजेक्टर से हेडफोन या साउंडबार कनेक्ट कर सकता है।

