राष्ट्रवाणी: Vivo वाइड स्क्रीन नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो 2027 तक लॉन्च हो सकता है। वीवो ला रहा वाइड स्क्रीन कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन जानें खासियतें जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo को लेकर खबर है कि कंपनी वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
यह फोन कैमरा फोकस डिवाइस होगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की है। यह फोन कंपनी X या S सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा।
वीवो के इस फोन में वाइड डिस्प्ले मिलेगी। लेकिन, यह फोन फोल्डेबल नहीं होगा। कंपनी इस फोन को 2027 तक लॉन्च कर सकती है, जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है।
वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोटोग्राफी, कंटेट क्रिएशन और व्यूइंग के लिए लाया जाएगा। इस फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 का होगा। 91Mobiles ने टिपस्टर Digital Chat Station के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फोन फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।
इसके साथ बताया जा रहा है कि फोन में टॉप एंड कैमरा स्पेक्स दिये जा सकते हैं, जिन्हें कंपनी आमतौर पर अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में ऑफर करती है। कंपनी के लिटेस्ट Vivo X500 प्रो मैक्स में 200MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 400mm-टेलीफोटो एक्सटेंडर को सपोर्ट करता है। वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप कैसे काम करेगा इसे लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Huawei ने कुछ दिनों पहले ही चीन में वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन Pura X View लॉन्च किया है। यह नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन 6.39-इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बैटरी के साथ आता है।
वीवो के साथ-साथ ओप्पो और ऑनर जैसे ब्रांड भी अपने वाइड स्क्रीन नॉन फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का अपकमिंग फ्लैगशिप वनप्लस 17 को भी वाइड स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

