राष्ट्रवाणी: Laptop Buying Tips: पढ़ाई करने, मूवी देखने से लेकर ऑफिस के काम तक के लिए एक अच्छा सा लैपटॉप तो होना जरूरी है. आज के टाइम में अगर आप अच्छे प्रोसेसर और ज्यादा रैम वाला लैपटॉप के लिए जाए तो काफी पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं और बहुत से लोगों का इतना बजट नहीं होता. इसलिए कई लोग नए की बजाय पुराना लैपटॉप खरीद लेते हैं. लेकिन कई बार पुराने लैपटाॅप लेने के चक्कर में लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं. क्योंकि पुराने में भी सब चीजें सही से काम करती हुई होनी चाहिए. जरा भी अनदेखी करेंगे तो सामने वाला आपको चूना लगाकर चलाए जाएगा और बाद में लैपटाॅप ठीक करवाने में ही आपके बहुत से पैसे फालतू खर्च हो जाएंगे. सेकंड हैंड लैपटाॅप में आपको उसकी बैटरी जरूर चेक करनी चाहिए. बिना किसी दुकानदार की मदद लिए आप खुद कुछ मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि लैपटॉप की बैटरी में अभी कितनी जान बाकी है. अगर आप सेकंड हैंड Windows लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं. तो उसकी बैटरी की पूरी जानकारी निकालने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है. इसके लिए लैपटॉप के सर्च बार में जाकर cmd टाइप करें और Command Prompt को ओपन करें. अब काली स्क्रीन पर powercfg /batteryreport लिखकर Enter दबा दें. ऐसा करते ही स्क्रीन पर एक फाइल लोकेशन दिखाई देगी जिसे कॉपी करके किसी भी इंटरनेट ब्राउजर में पेस्ट कर दें. आपके सामने लैपटॉप की पूरी बैटरी रिपोर्ट खुल जाएगी. इसमें आपको Design Capacity और Full Charge Capacity नाम के दो ऑप्शन दिखेंगे. Design Capacity का मतलब है कि नए लैपटॉप में बैटरी की कुल क्षमता कितनी थी जबकि Full Charge Capacity बताती है कि अब बैटरी कितना चार्ज स्टोर कर पा रही है. अगर दोनों के बीच बहुत ज्यादा अंतर है और क्षमता 70 फीसदी से नीचे आ चुकी है तो समझ जाएं कि बैटरी बदलने का समय करीब आ गया है. पुराना मैकबुक खरीदते समय भी लोग अक्सर उसकी चमक-दमक देखकर धोखा खा जाते हैं. लेकिन उसकी बैटरी चेक करना जरूरी है. इसके लिए कीबोर्ड पर Option बटन दबाए रखें और स्क्रीन के बाईं तरफ ऊपर बने एप्पल लोगो पर क्लिक करें. यहां आपको System Information का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद बाईं लिस्ट में Power सेक्शन को चुनें. यहां Health Information के नीचे आपको Cycle Count और Condition लिखा हुआ दिखाई देगा. यानी जब बैटरी 0 से 100 फीसदी तक चार्ज होकर पूरी तरह खर्च होती है, तो उसे एक साइकिल माना जाता है. ज्यादातर मार्डन मैकबुक की बैटरी करीब 1000 साइकिल तक बेहतरीन काम करने के लिए बनी होती है. अगर साइकिल काउंट 700 या 800 के पार जा चुका है और कंडीशन में Service Recommended लिखा आ रहा है तो ऐसा लैपटॉप खरीदने से बचें. सिर्फ सॉफ्टवेयर रिपोर्ट देख लेना ही काफी नहीं है बल्कि बैटरी की फिजिकल कंडीशन और लाइव परफॉर्मेंस चेक करना भी उतना ही जरूरी है. सबसे पहले लैपटॉप को समतल जगह पर रखकर देखें कि उसका निचला हिस्सा या कीबोर्ड बीच से उभरा हुआ तो नहीं है. कई बार पुरानी बैटरी अंदर से फूल जाती है जिससे ट्रैकपैड ठीक से दबता नहीं है और यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है. इसके बाद लैपटॉप का चार्जर निकाल दें और स्क्रीन की ब्राइटनेस फुल करके 15 से 20 मिनट तक YouTube पर कोई वीडियो चलाएं. इस दौरान बैटरी के परसेंटेज पर नजर रखें. अगर बैटरी अचानक 80 फीसदी से सीधे 50 फीसदी पर गिरती है या लैपटॉप बिना चेतावनी दिए बंद हो जाता है तो बैटरी पूरी तरह खराब हो चुकी है. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी
- धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी…. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद – राष्ट्रवाणी
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन…. – राष्ट्रवाणी
- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में निभाया था ‘मां सीता’ का रोल, 78 साल पहले ‘रामायण पर बनी फिल्म पर मचा था जमकर बवाल – ramayana based film rambaan actress shobhana samarth was backlashed for playing sita role during pregnancy – राष्ट्रवाणी
- 109 साल पहले आई थी पहली ‘रामायण’, एक हफ्ते में कमाए थे 30, 000; फिल्म में नहीं था कोई डायलॉग – dadasaheb phalke made first film based on ramayana titled lanka dahan 109 years before – राष्ट्रवाणी

