राष्ट्रवाणी: 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, 1.5 लाख की भीड़ का दावा12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, संविधान बचाओ मार्च में 1.5 लाख की भीड़ का दावाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:56 ISTमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन के बड़े नेता जुटने वाले हैं. ‘संविधान बचाओ मार्च’ नाम की इस रैली में विपक्ष के कई कद्दावर नेता देखने को मिलेंगे. इसके लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला से मुलाकात कर की है और आयोजन की अनुमति मांगी है. बताया जा रहा है लाल परेड ग्राउंड लेने की भी कवायद चल रही है.12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की भोपाल में महारैलीBhopal News: भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की ‘संविधान बचाओ मार्च’ महारैली होने वाली है. इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रशासन से लाल परेड ग्राउंड की मांग की है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख से डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. पार्टी ने मार्च के आयोजन के लिए भोपाल के लाल परेड मैदान की मांग की है. कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर अभिनव बरोलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी. अभिनव बरोलिया ने बताया कि मार्च की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी. राहुल गांधी संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद मार्च जिला अदालत, पुरानी जेल और कंट्रोल रूम के सामने से गुजरते हुए लाल परेड मैदान पहुंचेगा, जहां जनसभा होगी. क्या बोले जीतू पटवारी?
कांग्रेस ने इससे पहले दिसंबर में कथित ‘वोट चोरी’ और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. इस आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा कर सकती हैं. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि लोकतंत्र की रक्षा करना और हर नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. Advertisementकांग्रेस को इस बात की है आशंका कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है. उन्होंने आशंका जताई कि भोपाल में भी कार्यक्रम के आयोजन में बाधाएं पैदा की जा सकती हैं, जैसा कि कथित तौर पर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के सिलसिले में हुआ था. उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल को लेकर बार-बार अनिश्चितता से तैयारियों पर असर पड़ेगा. नायक ने कहा कि मंच, ध्वनि व्यवस्था, अवरोधक और दूसरे इंतजाम करने के लिए पार्टी को रैली से कम से कम सात दिन पहले मैदान उपलब्ध कराया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से समय रहते आयोजन स्थल आवंटित करने का अनुरोध किया, ताकि सभी तैयारियां पूरी की जा सकें. एसीपी से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश नायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला से मुलाकात की और आयोजन की अनुमति देने तथा मैदान उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. नायक ने बताया कि शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि अनुमति की प्रक्रिया के लिए यातायात विभाग और सातवीं बटालियन के साथ समन्वय करना होगा. उन्होंने कहा कि नियमानुसार आवेदन पुलिस मुख्यालय के माध्यम से बटालियन को भेजा जाएगा और शनिवार या रविवार तक पार्टी को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा. (इनपुट भाषा के साथ)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 20:56 ISTऔर पढ़ें

