राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 28 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें देश की औद्योगिक व व्यावसायिक मुख्यधारा में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ‘नेशनल एस-एसटी हब कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वंचित और कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण तथा समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास का लाभ कुछ ही लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने बैंक और वित्तीय संस्थानों से आग्रह किया कि वे पात्र उद्यमियों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने में मदद करें और उन्हें कौशल विकास, सरकारी खरीद तथा बाजार के अवसरों तक पहुंच बनाने में सहयोग दें। मांझी ने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केवल वित्तीय सहायता ही काफी नहीं है, इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार तक बेहतर पहुंच की भी आवश्यकता है।
बयान के अनुसार, मांझी ने ‘नेशनल एससी-एसटी हब’ और अन्य संस्थानों के अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी गांवों और जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। साथ ही, वे नए उद्यमियों को आवेदन करने, ऋण लेने और व्यवसाय शुरू करने के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दें। बयान में बताया गया है कि इस अवसर पर उन्होंने रायपुर के कचना इलाके में ‘नेशनल एससी-एसटी हब’ के एक नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
इससे छत्तीसगढ़ में इस योजना की पहुंच और गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है। राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3,971 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं, जिससे 54 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,594 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की है।
देवांगन ने एससी और एसटी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ उठाएं और राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान दें। बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, बैंक, वित्तीय संस्थानों, ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जेम), राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
Web Title: मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात? हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे घायल दुबई से भारत लाया गया शराब घोटाला मामले का आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला

