राष्ट्रवाणी: ‘टॉर्च-मोमबत्तियां पास रखो, बिजली रहेगी गुल’, खंभे उखाड़े छतें उजाड़ीं, अब क्य’टॉर्च-मोमबत्तियां पास रखो, बिजली रहेगी गुल’, खंभे उखाड़े छतें उजाड़ीं, अब क्या करके मानेगा सर्दियों का राक्षस?Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:01 ISTStorm Causes Electricity Halt: तूफान कुछ इस तरह से आगे बढ़ रहा है कि उसने लोगों का जीना हराम कर रखा है. चाहकर भी वे त्योहारों के मौसम में कुछ नहीं कर पा रहे. पूरे शहर और आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है, उस पर भी तेज बर्फीली हवाएं किसी सूई की तरह हांड-मांस में चुभ रही हैं. अब तो सहारा मोमबत्तियों और टॉर्च का ही रह गया है. ख़बरें फटाफटअमेरिका में अंधेरे में डूबा थैंक्सगिविंग डे. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)Storm Causes Electricity Halt: छुट्टियों और त्योहार की खुशियों के बीच अगर डरावना तूफान आपको खौफ में डाल दे तो क्या हो?
कुछ ऐसा ही तूफान आया है, जिससे कई इलाकों में घुप्प अंधेरा छा गया. तेज हवाओं, भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की छुट्टियों का मजा किरकिरा कर दिया. कहीं सड़कें पानी में डूब गईं, कहीं पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तो कहीं घरों और दुकानों की छतों को नुकसान पहुंचा. हालात ऐसे हो गए कि हजारों लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों को मैदान में उतरना पड़ा. इस भयानक तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिला. 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग का दिन था, जो आमतौर पर सेलिब्रेशन होता है लेकिन बिजली गुल होने का आंकड़ा इस दिन 9 लाख से ज्यादा पहुंच गया और लोग अंधेरे में मोमबत्तियों के सहारे बैठे रहे. 27 नवंबर तक भी 5 लाख से अधिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. पेंसिल्वेनिया और न्यू जर्सी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल रहे. कहीं बाढ़, कहीं तेज हवाएं और तबाही तूफान के चलते कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. न्यू जर्सी की सड़कों पर पानी भर गया और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गाड़ियां पानी से भरी सड़कों से गुजरती दिखाई दीं. न्यूयॉर्क शहर में भी बाढ़ के पानी में कई लोग अपनी गाड़ियों के अंदर फंस गए. वर्जीनिया के नॉरफॉक में हालात इतने खराब थे कि आपातकालीन टीमों को 39 लोगों और दो कुत्तों को बचाना पड़ा. वहीं ओशन सिटी और रॉकविल में कई इमारतों की छतों को नुकसान पहुंचा. दो दिन बाद भी मौसम का मिजाज खराब अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी अमेरिका में हालात धीरे-धीरे सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन तूफान का असर खत्म होने में अभी समय लग रहा है. कई इलाकों में 40 से 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान था. इनके साथ तेज झोंके भी आने की चेतावनी दी गई थी. न्यू जर्सी से वर्जीनिया तक तटीय इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी रही यानी बारिश रुकने के बाद भी लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई थीं. कहीं बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी Advertisementतूफान का असर सिर्फ बारिश और बाढ़ तक सीमित नहीं रहा. अमेरिका के मिडवेस्ट और दक्षिणी हिस्सों में बर्फबारी भी हुई. मिसौरी के पूर्वी इलाके में करीब 38 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी. टेनेसी के कुछ हिस्सों में भी बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई. मैरीलैंड के दो काउंटियों में करीब 20 लाख पानी उपभोक्ताओं को एक दिन पहले पानी का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी गई थी. कुल मिलाकर थैंक्सगिविंग के मौके पर आए इस तूफान ने अमेरिका के कई राज्यों में छुट्टियों को आफत में बदल दिया.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 14:01 ISTऔर पढ़ें

