राष्ट्रवाणी: CAT से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस, एक छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा खेलकल कैट परीक्षा देने से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस, एक छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा खेलWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:29 ISTCAT 2026 Guidelines and Dress Code: कल यानी 29 नवंबर 2026 को कैट परीक्षा है. कैट परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ड्रेस कोड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और प्रतिबंधित चीजों के नियम जरूर समझ लें. जानिए कल के लिए काम की गाइडलाइंस और फाइनल तैयारी के टिप्स.CAT 2026 Guidelines and Dress Code: कल की कैट परीक्षा के लिए आज ही एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ निकाल लेंनई दिल्ली (CAT 2026 Guidelines and Dress Code). देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिले के लिए कल, 29 नवंबर 2026 को कैट परीक्षा होगी. देशभर के लाखों युवा कल कॉमन एडमिशन टेस्ट देंगे. महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा वाले दिन थोड़ी सी लापरवाही या नियमों की अधूरी जानकारी आपका स्ट्रेस बढ़ा सकती है. कई उम्मीदवार तैयारी तो पूरी रखते हैं, लेकिन सेंटर पर डॉक्यूमेंट, ड्रेस कोड या प्रतिबंधित सामान की वजह से गेट पर ही अटक जाते हैं. कैट एग्जाम सेंटर में सख्त जांच प्रक्रिया अपनाई जाती है. में टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ा फैक्टर होता है. ध्यान रखें कि कैट परीक्षा के पेपर में हर सेक्शन के लिए तय समय सीमा होती है. कोई भी कैंडिडेट बीच में किसी दूसरे सेक्शन पर नहीं जा सकता है. कल कैट परीक्षा हॉल में शांत दिमाग से बैठने के लिए आज ही गाइडलाइंस और जरूरी बातों को अच्छी तरह समझ लें. आपके पास वक्त हो तो अपना परीक्षा केंद्र भी चेक कर लें. इससे दूरी और ट्रैफिक का अंदाजा लग जाएगा. कैट परीक्षा केंद्र में क्या साथ लेकर जाएं?
कल कैट परीक्षा देने जा रहे हैं तो आज ही समझ लें कि एग्जाम सेंटर के अंदर आपको क्या-क्या लेकर जाने की अनुमति है: एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी: अपने एडमिट कार्ड की साफ प्रिंटेड कॉपी साथ रखें (कोशिश करें कि दो कॉपी रख लें). वैध मूल पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस की ओरिजिनल कॉपी जरूरी है. फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट (अगर लागू हो): एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें. सही नाम और डिटेल: आपके आईडी प्रूफ पर लिखा नाम और जन्मतिथि एडमिट कार्ड के विवरण से मेल खानी चाहिए. कैट 2026 ड्रेस कोड गाइडलाइंस बहुत भारी, मेटल बटन या बड़ी जेब वाले कपड़े पहनने से बचें. इससे फ्रिस्किंग (जांच) में समय लगता है. मोटे सोल वाले जूते, बूट या गहने पहनने से भी परहेज करें. साधारण चप्पल या हल्के फुटवियर ज्यादा सुविधाजनक रहते हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, सामान्य घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पर्स, बेल्ट या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीज ले जाना मना है. रफ वर्क के लिए परीक्षा केंद्र पर ही पैड या शीट उपलब्ध कराई जाती है. इसलिए कागज या पेन-पेंसिल मत लेकर जाएं. कैट की फाइनल तैयारी के टिप्स Advertisementआज ही गूगल मैप पर अपने परीक्षा केंद्र की दूरी और संभावित ट्रैफिक का अंदाजा लगा लें. इससे कल समय से पहले पहुंच सकेंगे. रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30-45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना बेहतर रहता है. आज रात देर तक पढ़ने के बजाय जल्दी सोएं. इससे कल सुबह माइंड फ्रेश रहेगा. कैट परीक्षा में शुरुआत में वही सवाल अटेंप्ट करें, जिन पर आपकी पकड़ सबसे मजबूत है. इससे शुरुआती मिनटों में ही कॉन्फिडेंस बन जाएगा और आप बाकी का पेपर तल्लीनता से हल कर पाएंगे. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 28, 2026, 14:03 ISTऔर पढ़ें

