राष्ट्रवाणी: मुरेठा बांध फुलेरा पहुंचे केविन, बनराकस और दामाद जी के साथ किया गांव का भ्रमणमुरेठा बांधकर फुलेरा पहुंचे केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ किया गांव का भ्रमणWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:09 ISTइंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन इन दिनों पंचायत वेबसीरीज को लेकर सुर्खियों में अमेजन प्राइम पर सीरीज का 5वां सीजन रिलीज होने वाला है. उससे पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केविन पीटसरन फुलेरा गांव पहुंचे हैं. फुलेरा में पीटरसन गांव के नए प्रधानपति भूषण भाई उर्फ बनराकक और दामाद जी के साथ बाइक पर घूमत हुए दिखे. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केवीन पीटरसननई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन पर इन दिनों बॉलीवुड का रंग चढ़ हुआ है. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद पीटसरन कोचिंग के अलावा कंटेंट क्रिएटर भी बन चुके हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल के शो पर अलग-अलग क्रिकेटर को बुलाते हैं. इसी बीच अब पीटरसन सुपरहिट वेबसीरीज ‘पंचायत’ के ट्रेलर में नजर आए हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘‘ पर अगले महीने सीरीज का पांचवां सीजन रिलीज होने वाला है. उससे पहले जारी किए वीडियो में पीटरसन फुलेरा पंचायत के नए प्रधानपति ‘भूषण भाई उर्फ बनराकस’ और गांव के दामाद जी के साथ नजर आए हैं. इस वीडियो में पीटरसन एकदम देसी लुक में नजर आए. फुलेरा में पीटसरन माथे पर गमछे का मुरेठा बांधकर ‘बनराकस’ और ‘दामाद जी’ के साथ बाइक पर गांव का भ्रमण किया. 2 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो में पीटरसन ने पंचायत सीरीज के फेमस डायलॉग भी बोले. कब रिलीज हो रही है पंचायत-5?
Advertisementपिछले चार सीजन में अपार सफलता के बाद पंचायत का पांचवां सीजन 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. फुरेला नाम के गांव पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. यह सीरीज गांव की राजनीति के इर्द-गिर्द बुनी गई है. सीरीज में ढेर से मंझे हुए कलाकारों ने काम किया, जिन्हें फैंस अब उनकी असली नाम की जगह पंचायत सीरीज के कैरेक्टर से जानते हैं. यही, कारण है कि दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्या पीटरसन निभा रहे है पंचायत में कोई खास भूमिका?
अमेजन प्राइम के द्वारा जारी किए वीडियो में केविन पीटरसन की मौजूदगी को देख अब फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर को भी सीरीज में कई भूमिका दी गई है? हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं है, लेकिन वीडियो से ये पता चल रहा है कि ये सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो है. पीटरसन सिर्फ इस सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं. वह पंचायत में किसी भूमिका में नहीं दिखेंगे.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:09 ISTऔर पढ़ें

