राष्ट्रवाणी: ग्रे मार्केट का खेल खत्म करने की तैयारी में SEBIग्रे मार्केट का खेल खत्म करने की तैयारी में SEBI, लिस्टिंग से पहले ही खरीद सकेंगे कंपनियों के शेयरWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:14 ISTPre-IPO Exchange: सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने CNBC आवाज के मार्केट महाकुंभ कार्यक्रम में इस महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि यह प्रस्तावित प्लेटफॉर्म उन कंपनियों को एक समर्पित और रेगुलेटेड (Regulated) व्यवस्था देगा, जो सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही हैं.सेबी चीफ तुहिन कांता पांडेय ने अहम जानकारी दी है. (File Photo: PTI)नई दिल्ली. अगर आप भी किसी कंपनी के आईपीओ (IPO) आने से पहले उसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर नजर रखते हैं और लिस्टिंग से पहले शेयर खरीदने का मौका तलाशते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) अब जोखिम भरे ग्रे मार्केट के समानांतर एक सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था खड़ा करने जा रहा है. सेबी उन कंपनियों के लिए एक अलग प्री-आईपीओ एक्सचेंज स्थापित कने पर विचार कर रहा है जो जल्द ही शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने CNBC आवाज के मार्केट महाकुंभ कार्यक्रम में इस महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि यह प्रस्तावित प्लेटफॉर्म उन कंपनियों को एक समर्पित और रेगुलेटेड (Regulated) व्यवस्था देगा, जो सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही हैं. इस कदम के बाद निवेशक बिना किसी धोखाधड़ी के डर के, सीधे नियामक की निगरानी में लिस्टिंग से पहले ही कंपनियों के शेयर खरीद और बेच सकेंगे. ग्रे मार्केट के जोखिम और मनमानी पर लगेगी लगाम अभी आईपीओ से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री अनौपचारिक ग्रे मार्केट के जरिए होती है. यह स्टॉक एक्सचेंजों के दायरे से पूरी तरह बाहर है. निवेशक अक्सर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को देखकर यह अंदाजा लगाते हैं कि लिस्टिंग के दिन शेयर कितना मुनाफा दे सकता है. लेकिन ग्रे मार्केट की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि यहां न तो सेबी की कोई निगरानी होती है और न ही निवेशकों के पैसे की कोई सुरक्षा गारंटी. इसके अलावा, जीएमपी से लिस्टिंग पर मुनाफे की भी कोई पक्की गारंटी नहीं होती. ऐसे में सेबी का यह नया प्री-आईपीओ प्लेटफॉर्म इस अनौपचारिक बाजार का एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा. नए निवेशकों के लिए खुलेंगे रास्ते Advertisementसेबी का यह प्रस्ताव ऐसे दौर में आया है, जब भारतीय शेयर बाजार में आम लोगों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है. कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने बताया कि देश में आज 6,700 से अधिक कंपनियां सूचीबद्ध हैं और वित्त वर्ष 2019 (FY19) के बाद से बाजार में यूनीक इन्वेस्टर्स (Unique Investors) की संख्या चार गुना तक बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा कि बाजार में बढ़ती इस भीड़ को देखते हुए निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाना और अनावश्यक नियमों का बोझ कम करना बेहद जरूरी हो गया है. अभी पूरी जानकारी नहीं आई सामने नियामक ने अभी तक इस नए एक्सचेंज की बनावट, कंपनियों की पात्रता शर्तों और इसे लागू करने की समयसीमा का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि इस ढांचे में यह तय किया जाएगा कि कंपनियों को आईपीओ से पहले कौन-सी जानकारियां सार्वजनिक करनी होंगी और छोटे निवेशकों की सुरक्षा के लिए क्या कड़े नियम बनाए जाएंगे. निवेश को सरल बनाने में जुटा सेबी तुहिन कांत पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि सेबी लगातार बाजार की अड़चनों को दूर करने पर काम कर रहा है. हाल के दिनों में नियामक ने कई निवेश उत्पादों में न्यूनतम निवेश की सीमा घटाई है और रियल एस्टेट तथा इंफ्रास्ट्रक्चर परिसंपत्तियों से जुड़े नियमों को सरल बनाया है. इसके साथ ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के नियमों में भी ढील दी गई है.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

