राष्ट्रवाणी: अफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत, 97 घायलअफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत, 97 घायल, थर्रा गया पूरा इलाकाWritten by:Agency:एजेंसियांLast Updated:November 28, 2026, 14:18 ISTAfghstan School Blast: अफगानिस्तान में आज सुबह-सुबह एक स्कूल के पास हुए धमाकों ने पलभर में इसे चीखों से भर दिया. बताया जा रहा है कि कुनार प्रांत में हुए इस धमाके में 6 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 97 अन्य जख्मी हुए हैं. मौके पर बचाव टीमें पहुंच गई हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. ख़बरें फटाफटअफगानिस्तान के स्कूल में धमाका. (फाइल फोटो- रॉयटर्स-सांकेतिक तस्वीर)Afghstan School Blast: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आज की सुबह बेहद दर्दनाक रही. यहां एक जोरदार धमाके ने स्कूली बच्चों की खुशियां मातम में बदल दीं. कुनार प्रांत में एक माध्यमिक स्कूल के पास तेज धमाका हुआ और कम से कम 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. कुनार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख मौला दाद ने जानकारी दी है कि अब तक सिर्फ शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं और इलाज के दौरान इसके और बढ़ने की आशंका है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक विस्फोट की वजह डायनामाइट का गलत तरीके से रखा जाना हो सकता है. हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच टीम धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी है. स्कूल के पास आखिर कैसे हुआ धमाका?
कुनार प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फरीद देहकान बता रहे हैं कि सुबह करीब 10 बजे अंदर सेर इलाके में स्कूल के नजदीक विस्फोट हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं. अधिकारियों ने बताया कि धमाका स्कूल के बगल में बने एक घर में हुआ था और इस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यहां डायनामाइट जमा करके रखा गया था. सुरक्षा को लेकर उठे सवाल इस घटना ने अफगानिस्तान में स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले इसी साल अगस्त में काबुल के एक स्कूल परिसर में हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ था, जिसमें 9 से 14 साल की उम्र के 40 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे. चूंकि कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है और यहां सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बनी रहती हैं. ऐसे में स्कूल के आसपास विस्फोटक सामग्री का रखा जाना भी गंभीर चिंता का विषय है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 14:18 ISTऔर पढ़ें

