राष्ट्रवाणी: हाथों से सजते हैं रामपुर के ये शाही लहंगे, वेडिंग सीजन में फिर लौटा क्रेजBridal Lehenga: बिना मशीन, हाथों से सजते हैं रामपुर के ये शाही लहंगे, वेडिंग सीजन में फिर लौटा क्रेज, दुबई तक हैं मांगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:19 ISTRampur Bridal Lehenga: शादियों के इस सीजन में दुल्हनों के बीच रामपुर के नवाबी गरारे और फर्शी लहंगे एक बार फिर पसंद किए जा रहे हैं. हाथों से की गई बारीक कढ़ाई, दबका और जरदोजी का काम इनकी खूबसूरती को खास बनाता है. जमीन तक फैला चौड़ा घेरा और दो दुपट्टों वाला अंदाज फर्शी लहंगे को शाही लुक देता है. रामपुर में तैयार इन लहंगों की मांग सिर्फ देश के बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुबई तक इनकी सप्लाई होती है. नवाबों के दौर से चली आ रही कारीगरी आज भी दुल्हनों के फैशन में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. रामपुर: शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है. इसके लिए कपड़ों से लेकर गहनों तक का खास ध्यान रखा जाता है. कोई नए फैशन के डिजाइन पसंद करती है तो किसी को पारंपरिक और शाही अंदाज पसंद आता है. इस वेडिंग सीजन में दुल्हनों के बीच भारी कढ़ाई वाले पारंपरिक कपड़ों का चलन बढ़ रहा है. खास बात यह है कि रामपुर के गरारा और फर्शी लहंगे एक बार फिर फैशन में लौट आए हैं. हाथों से की गई बारीक कढ़ाई और नवाबी अंदाज इन लहंगों को खास बनाता है. रामपुर में लहंगे बनाने और बेचने का काम करने वाले व्यापारी मोहम्मद फुरकान बताते हैं कि वह वर्ष 2010 से इस कारोबार से जुड़े हैं. उनके मुताबिक, रामपुर में कपड़ों पर हाथों से कढ़ाई और बारीक काम करने की परंपरा नवाबों के दौर से चली आ रही है. यहां के कारीगर अपने हुनर से ऐसे लहंगे तैयार करते हैं, जिनकी मांग देश के साथ विदेशों में भी है. हाथों की कारीगरी से तैयार होते हैं रामपुर के लहंगे मोहम्मद फुरकान बताते हैं कि रामपुर के लहंगों की सबसे बड़ी खासियत उन पर होने वाला हैंडवर्क है. लहंगे की कढ़ाई से लेकर सजावट तक का ज्यादातर काम कारीगर अपने हाथों से करते हैं. इसमें मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता. जब लहंगे पर कढ़ाई और सजावट का पूरा काम हो जाता है, तब उसकी सिलाई मशीन से की जाती है. हाथों से की जाने वाली इस बारीक कारीगरी में काफी मेहनत और समय लगता है. यही वजह है कि रामपुर के लहंगों की अलग पहचान है. यहां के कारीगरों का हुनर दूसरे शहरों के लोगों को भी पसंद आता है. Advertisementदुबई तक भेजे जाते हैं रामपुर के लहंगे रामपुर में तैयार होने वाले लहंगों की मांग देश के कई बड़े शहरों में है. फुरकान के मुताबिक, यहां के लहंगे दुबई तक भेजे जाते हैं. इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कर्नाटक के दूसरे इलाकों में भी इनकी सप्लाई होती है. उनका कहना है कि रामपुर के कारीगरों के हाथों का हुनर देश-विदेश में पसंद किया जाता है. यही वजह है कि दूसरे शहरों के लोग भी यहां तैयार होने वाले लहंगों में दिलचस्पी दिखाते हैं. फर्शी लहंगे में दिखता है नवाबी अंदाज फुरकान बताते हैं कि इस समय रामपुर में तैयार होने वाले गरारा और फर्शी लहंगे दुल्हनों की खास पसंद बने हुए हैं. इनमें फर्शी लहंगा अपने शाही लुक की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा और चौड़ा घेरा है, जो जमीन तक फैला रहता है. चलते समय इसका पिछला हिस्सा फर्श पर दूर तक फैला दिखाई देता है. इसी वजह से इसे पहनने पर दुल्हन का लुक अलग और शाही नजर आता है. फर्शी लहंगे पर दबका और जरदोजी का काम किया जाता है. इसकी सजावट के लिए रेशम, मोती, जरकन और गोटा पट्टी का इस्तेमाल होता है. इसका निचला बॉर्डर चौड़ा और भारी रखा जाता है, जिससे लहंगे का घेरा और भी खूबसूरत दिखाई देता है. इसे तैयार करने के लिए सिल्क, टिशू, वेलवेट और ब्रोकेड जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है. दो दुपट्टों के साथ पूरा होता है फर्शी लहंगे का लुक फर्शी लहंगे को आमतौर पर पारंपरिक चोली या लंबी कुर्ती के साथ पहना जाता है. इसके साथ दो दुपट्टे लिए जाते हैं. एक दुपट्टा कंधे पर और दूसरा सिर पर ओढ़ा जाता है. इससे दुल्हन का लुक पारंपरिक और शाही दिखाई देता है. वहीं, गरारा भी अपनी अलग बनावट और खूबसूरत कढ़ाई की वजह से दुल्हनों को पसंद आ रहा है. इस तरह रामपुर के गरारा और फर्शी लहंगे इस वेडिंग सीजन में एक बार फिर चर्चा में हैं. पुराने नवाबी अंदाज और हाथों की बारीक कारीगरी के चलते इन पारंपरिक परिधानों का क्रेज बढ़ रहा है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rampur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

