राष्ट्रवाणी: ‘किससे पूछकर सपा से मांगी 200 सीटें’, राकेश राठौड़ ने अपनो को सुनायाUP elections: ‘किससे पूछकर सपा से मांगी जा रही 200 सीट, क्या आपके पास 200 प्रत्याशी हैं’ सीट शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने अपनों को सुनायाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:18 ISTउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का मसला अभी उलझा हुआ ही है. इसी बीच कांग्रेस के अंदर ही फूट सामने आने लगी है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की ओर से 200 सीटों की डिमांड और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की ओर से हो रही लगातार बयानबाजी पर पार्टी के सांसद राकेश राठौड़ ने ही दोनों को निशाने पर लिया है. राकेश राठौड़ ने बिना नाम लिए पूछा है कि किससे पूछकर लोगों ने 200 सीटों की डिमांड कर दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ पार्टी के तमाम सांसदों के साथ हुई मीटिंग में केवल यह कहा गया था कि हम सम्मानजक सीटों पर लड़ेंगे.कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने सपा से सीट शेयरिंग को लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं को गलत ठहराया है.सीतापुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में घमासान जारी है. इसी बीच अब यूपी कांग्रेस के भीतर भी अंदरुनी झगड़ा दिखने लगा है. एक तरफ सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुखर हैं तो अब सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने बिना नाम लिए बयानवीर नेताओं को निशाने पर ले लिया है. ‘कांग्रेस का सम्मान घट रहा है’ न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने कहा- ‘जिस रफ़्तार से उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सम्मान की तरफ बढ़ रही थी, उसमें गिरावट आई है.’ उन्होंने कहा कि बिना किसी से सलाह किए फैसले लेने का जो प्रोसेस अपनाया जा रहा है वह यूपी कांग्रेस के साथ पूरी पार्टी के लिए ठीक नहीं है.
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

