राष्ट्रवाणी: ₹13,000 के बजट में मिल रहा Redmi का 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन₹13,000 के बजट में मिल रहा Redmi का 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन, कमाल है सभी फीचर्सWritten by:Powered by :Last Updated:November 28, 2026, 14:14 ISTRedmi 15C को अमेजन पर 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि बैंक कार्ड ऑफर से कीमत 12,999 रुपये तक पहुंच सकती है. फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है।
इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. 20,000 रुपये से कम बजट में नया फोन खरीदने वालों के लिए Redmi 15C एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जानें ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन.ख़बरें फटाफट20 हजार से कम बजट वालों के लिए शानदार मौका, Redmi 15C पर मिल रही ₹5,500 तक की छूटअगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi 15C पर चल रहा अमेजन ऑफर आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. इस फोन को फिलहाल 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि बैंक कार्ड ऑफर के जरिए इसकी कीमत और कम हो जाएगी. डिस्काउंट के अलावा फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. Redmi 15C की कीमत बढ़ने के बाद यह फोन आमतौर पर 18,499 रुपये में बिक रहा है. लेकिन अमेजन पर फिलहाल इसे 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस तरह ग्राहकों को सीधे 2,500 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 12,999 रुपये रह जाएगी. जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है. इसकी शुरुआत 562 रुपये प्रति महीने से होती है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 15,150 रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक कीमत पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. यह एक सीमित समय का ऑफर है, इसलिए इसकी कीमत और उपलब्धता कभी भी बदल सकती है. AdvertisementRedmi 15C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन रेडमी 15C में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कंपनी के मुताबिक, इसका डिस्प्ले High Brightness Mode में 810 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकता है. फोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है. कंपनी इसमें 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है. इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:14 IST

