राष्ट्रवाणी: शादी हो या पूजा-पाठ, बेतिया में यहां मिलेंगे ₹40 किलो तक सस्ते ताजे फलशादी हो या पूजा-पाठ, बेतिया में यहां झोला लेकर पहुंचें; बाजार से 40 रुपये किलो तक मिलेंगे सस्ते ताजे फलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:15 ISTBettiah Cheap Fruit Market: पश्चिम चम्पारण के बेतिया स्थित समिति बाज़ार ज़िले का सबसे बड़ा फ्रूट मार्केट है. जहां अन्य बाजारों की तुलना में सस्ते और ताजे फल थोक व खुदरा दामों पर मिलते हैं.ख़बरें फटाफट पश्चिम चम्पारण: आज हम आपको बेतिया के एक ऐसे बाज़ार की जानकारी दे रहे हैं. जिसे ज़िले के सबसे बड़े फ्रूट मार्केट के रूप में देखा जाता है. फल चाहे कोई भी हो इस बाज़ार में खरीदारों को बिल्कुल ताजे और अन्य बाजार से कम कीमत पर फलों को उपलब्ध कराया जाता है. खरीदारों की जरूरत के अनुसार यहां खुदरा और थोक दोनों दरों पर फलों की बिक्री की जाती है. बड़ी बात यह है कि खरीदार यहां से खुदरा फलों को भी थोक के भाव से ही खरीद कर ले जाते हैं. किलो पर 40 रुपए तक सस्ते फल फलों के बड़े व्यवसाई मोहम्मद मुर्तजा बताते हैं कि समिति बाज़ार ज़िले का इकलौता ऐसा बाज़ार है. जहां सब्ज़ी से लेकर फल तक सस्ती दरों पर बेचे जाते हैं. जिस सेव की कीमत बाज़ार में 150 रुपए प्रति किलो है. यहां से 110 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता है. ठीक इसी प्रकार बाज़ार में 220 रुपए प्रति किलो की दर पर बिकने वाला अनार भी यहां महज 180 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है. फलों का सबसे बड़ा बाज़ार बात थोक की हो या खुदरा की यहां हर खरीदार को स्थानीय बाज़ार से सस्ती दरों पर फल खरीदने का मौका मिलता है. खुदरा की तुलना में थोक का भाव 20 से 30 रुपए सस्ता रहता है. ऐसे में शादी ब्याह या अन्य किसी बड़े अवसर पर फलों की खरीदारी के लिए ज्यादातर लोग समिति बाज़ार का ही रुख करते हैं. बड़ी बात यह है कि यहां सिर्फ पश्चिम चम्पारण ज़िले के ही नहीं, बल्कि पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी और अरेराज तक से लोग बल्क में फलों की खरीदारी के लिए आते हैं. सुबह 5 से लग जाती है खरीदारों की भीड़ ध्यान रहे कि ये बाज़ार सुबह 5 बजे लग जाता है. जो मुख्य रूप से दिन के 11 बजे तक चरम पर रहता है. जो खरीदर जीतनी सुबह यहां आते हैं. उनके ताजे फलों को खरीदने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है. इसलिए यहां सुबह 5 बजे से खरीददारों की भीड़ लग जाती है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bettiah,Pashchim Champaran,BiharFirst Published :November 28, 2026, 14:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

