राष्ट्रवाणी: Farrukhabad: 50 साल पुरानी दुकान का केसर-बादाम कुल्हड़ दूध, कीमत मात्र ₹40Farrukhabad News: 50 साल पुरानी दुकान का केसर-बादाम वाला कुल्हड़ दूध, स्वाद ऐसा कि दूर-दूर से खींचे चले आते हैं लोग, जानें कीमतEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:09 ISTFarrukhabad Famous Kulhad Milk: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित कमालगंज में ‘रामजी फास्टफूड’ की दुकान पिछले 50 सालों से अपने शुद्ध और स्वादिष्ट कुल्हड़ दूध के लिए मशहूर है. दुकानदार टिंकू बड़ी कढ़ाई में धीमी आंच पर दूध पकाते हैं, जिससे इस पर मोटी मलाई जमती है. केसर, बादाम, इलायची और मेवों से भरपूर यह पौष्टिक कुल्हड़ दूध मात्र 40 रुपये में मिलता है, जिसके स्वाद के दीवाने दूर-दूर से आते हैं. Farrukhabad Famous Kulhad Milk: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में एक ऐसी दुकान है, जो पिछले 50 सालों से अपने लाजवाब केसर-बादाम वाले कुल्हड़ दूध के लिए पूरे जिले में मशहूर है. धीमी आंच पर बड़ी कढ़ाई में पकाया जाने वाला यह शुद्ध और मलाईदार दूध न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि मिट्टी के कुल्हड़ की सौंधी खुशबू और मेवों का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. मात्र 40 रुपये में मिलने वाले इस खास दूध का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां खींचे चले आते हैं. रामजी फास्टफूड कमालगंज की दुकान पर मिलता है यह दूध लोकल18 को दुकानदार टिंकू ने बताया कि इस दूध को एक बड़ी सी कढ़ाई में गर्म करते हैं. यह दुकान सुबह खुलने के साथ ही देर रात्रि 11 बजे तक दूध की बिक्री होती रहती है, जिसमें मुख्य प्रकार से बड़ी सी कढ़ाई में मलाई वाला दूध तैयार किया जाता है, जो कि हर किसी को बहुत ही पसंद आता है. मेहमानों के लिए सजती है महफिलें यहां के लोग बताते हैं कि जब भी कोई यहां पर मेहमान आता है, तो वह एक बार इस दुकान पर जरूर दूध का स्वाद लेता हुआ नजर आता है. क्योंकि यहां पर बिना किसी मिलावट के एकदम शुद्ध दूध मिलता है. जिसके कारण जिले भर में एक अलग ही भरोसा है कि यहां पर दूध हमेशा अच्छी क्वालिटी का और अच्छे से तैयार किया हुआ पौष्टिकता से भरपूर मिलेगा. मात्र 40 रुपये में दिया जाता है मिट्टी के गिलास में, पकाया जाता है धीमी आंच पर दुकानदार ने बताया कि जब भी दूध को धीमी आंच में पकाया जाता है, तो उसके ऊपर मलाई का आकार भी बढ़ जाता है और दूध का स्वाद बढ़ने के कारण इस दूध को मात्र 40 रुपये में मिट्टी के गिलास में दिया जाता है, तो मिट्टी की सुगंध के कारण इसके स्वाद में बढ़ोतरी होती है और हर किसी को अलग ही इसका एहसास होता है. Advertisementमलाई के ऊपर मिलता है केसर टिंकू दुकानदार ने बताया कि वह सीधे ग्रामीणों से शुद्ध दूध खरीदते हैं. जिनको यहां पर लाकर अच्छे से सफाई करने के बाद उसे बड़ी सी कढ़ाई में गर्म करते हैं. इसके बाद एक मिट्टी के गिलास में ही दूध को भरने के बाद ऊपर से मलाई डाली जाती है. केसर, बादाम, इलायची और मेवा मिली होती है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Farrukhabad,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

