राष्ट्रवाणी: सुबह होने वाली थी विदाई, तभी दूल्हे से हुई छोटी सी चूक, बिना दुल्हन लौटी बारातसुबह होने वाली थी विदाई, तभी दूल्हे से हुई छोटी सी चूक, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकारEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:07 ISTBihar News: बिहार के सारण में शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं. सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी. तभी सलामी के रुपये गिनने के दौरान दूल्हे से ऐसी चूक हुई कि दुल्हन ने ससुराल जाने से ही इनकार कर दिया. आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई.बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई. (इमेज एआई जनरेटेड है.)सारणः बिहार के सारण में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है. रातभर शादी की रस्में हुईं. दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए. दुल्हन की मांग में सिंदूर भी सज गया. सुबह विदाई की तैयारी थी, लेकिन तभी एक छोटी सी बात ने पूरे मामले को पलट दिया. दूल्हे को सलामी के रुपये गिनने के लिए दिए गए. आरोप है कि वह बार-बार रुपये गिनने में चूक कर रहा था. यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया. काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी. आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई. कहां और कैसे हुई शादी?
हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है. मकेर थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र मांझी के बेटे राहुल कुमार की शादी मुबारकपुर निवासी शिवरात मांझी की पोती से तय हुई थी. बुधवार को राहुल की बारात धूमधाम से पहुंची. रात में द्वारपूजा, कन्या निरीक्षण और सिंदूरदान समेत शादी की सभी रस्में पूरी हुईं. बारातियों ने खाना भी खाया. सबकुछ सामान्य था. किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह विदाई के समय ऐसा विवाद हो जाएगा. सलामी के रुपये बने विवाद की वजह गुरुवार सुबह विदाई से पहले गांव की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार दूल्हे को सलामी के रुपये दिए. दूल्हे को रुपये गिनने के लिए कहा गया. इसी दौरान वह बार-बार गिनती में गलती करने लगा. कई बार कोशिश के बाद भी सही हिसाब नहीं लगा पाने पर दुल्हन नाराज हो गई. उसने दूल्हे की समझदारी पर सवाल उठाए और उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया. दोनों परिवारों के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही. पंचायत के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात मामले की जानकारी मिलने पर मढ़ौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसके बाद गांव में पंचायत बैठी. दोनों पक्षों की सहमति से एक-दूसरे को दिए गए उपहार वापस करने का फैसला हुआ. दोनों परिवार इसके लिए राजी हो गए. इसके बाद दूल्हा राहुल कुमार बारातियों के साथ बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया. Advertisement बेटी की शादी में आते समय हादसे में घायल हुए थे पिता इस पूरे मामले में एक भावुक पहलू भी है. बताया जाता है कि दुल्हन के पिता रविंद्र मांझी राजस्थान से बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे. इसी दौरान लखनऊ के पास उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे. हालांकि, उनकी जान बच गई. इसके बाद परिवार में बेटी की शादी की खुशियां लौटी थीं, लेकिन विदाई के दिन हुए इस विवाद ने पूरे परिवार को फिर परेशानी में डाल दिया.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 28, 2026, 14:07 ISTऔर पढ़ें

