राष्ट्रवाणी: आईआईएमटी में भाजपा की संगोष्ठी, संविधान के सम्मान का दिया संदेशभाजपा ने संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जगाई अलख, आईआईएमटी कॉलेज में जुटे पार्टी के दिग्गज नेताEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:02 ISTग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में संविधान के गौरव, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. यह हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है. संविधान का सम्मान करना और उसमें बताए गए रास्ते पर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, विधायक तेजपाल नागर और धीरेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है. संविधान के जरिए हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिला है. साथ ही यह हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर गहन विचार-विमर्श के बाद देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाया. आज जरूरत है कि हम संविधान में लिखे मूल्यों को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारें. तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की भावना के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने और उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. Advertisementसंविधान देश की एकता और लोकतंत्र का आधार : नवाब सिंह नागर भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देता है. यह केवल पढ़ने की किताब नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को संविधान का सम्मान करना चाहिए और देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
डॉ. महेश शर्मा बोले- राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं. संविधान निर्माताओं ने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां सभी को बराबरी का अधिकार मिले. उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. हमें संविधान निर्माताओं के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए. संविधान की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को याद करने का अवसर है. भाजपा का हर कार्यकर्ता संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम के आखिर में मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने संविधान के आदर्शों पर चलने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने और देश की एकता, अखंडता व सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया. ये नेता और कार्यकर्ता भी रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, आईआईएमटी के प्रबंधक मयंक गोयल और नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे. इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रक़म सिंह भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, धर्मेंद्र कोरी, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, निर्मला तंवर, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, जितेंद्र भाटी, सचिन गौतम, मनोज चौधरी, अर्पित तिवारी, राहुल पंडित और सत्यपाल शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:02 ISTऔर पढ़ें

