राष्ट्रवाणी: अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचलअभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचलLast Updated:November 28, 2026, 20:55 ISTब्रेकिंग न्यूज़.28 नवंबर की शाम को रूस के में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे एक बार फिर इलाके में हलचल मच गई. भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह झटका 28 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 6:45 बजे दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप पर येलिजोवो से लगभग 62 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में बताया गया है. राहत की बात ये रही कि इस भूकंप के बाद तुरंत किसी तरह के नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. 6.7 तीव्रता का भूकंप काफी तगड़ा माना जाता है, जो जमीन की सतह पर काफी तेज कंपन पैदा कर सकता है. ऐसे में कई जगहों पर लोग घबराहट के मारे घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की तरफ भागते दिखे. हालांकि, किसी भी भूकंप का असली असर सिर्फ उसकी तीव्रता से नहीं, बल्कि इस बात से तय होता है कि वो कितनी गहराई से आया है, केंद्र के पास आबादी कितनी है और वहां की इमारतों और जमीन की बनावट कैसी है. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 20:55 ISTऔर पढ़ें

