राष्ट्रवाणी (राजनांदगांव ब्यूरो): प्रतिनिधि, राजनांदगांव : गोलबाजार में मारपीट की घटना के बाद रंजिश ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। पहले दो युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर लोहे की पाइप और कांच की बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में समझौते के बहाने पहुंचे दूसरे पक्ष के युवकों ने दोनों हमलावरों पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे गोलबाजार मछली मार्केट निवासी यश भीमटे (23) अपने दोस्त चंदन यादव के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान ईश्वर जाटव और तिलक जाटव ने गुंडागर्दी शुरु कर दी।
चंदन को रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे यश पर दोनों ने लोहे की पाइप और कांच की बोतल से हमला कर दिया। इससे यश के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

