राष्ट्रवाणी (भिलाई ब्यूरो): प्रतिनिधि,भिलाई: चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन लूटने के प्रयास के दौरान मारपीट किए जाने से एक यात्री की मौत हो गई। घटना 27 नवंबर को खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर रेलवे ट्रैक के पास हुई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर गुजरती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। प्रतिनिधि,भिलाई: चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन लूटने के प्रयास के दौरान मारपीट किए जाने से एक यात्री की मौत हो गई। घटना 27 नवंबर को खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर रेलवे ट्रैक के पास हुई।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर गुजरती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को सुबह करीब 11.45 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12856 शिवाजीनगर रेलवे लाइन के पास से गुजर रही थी।
ट्रेन में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्राम पोस्ट सुरजी, थाना अंजनगांव निवासी मोहम्मद फैजान उर्फ सोनू (25) सफर कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद दो बालकों ने उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।

